उत्तराखंडब्रेकिंग

देह व्यापार का धंधा चला रही थी पुलिसकर्मी की पत्नी, नेताओं के नाम का हो सकता है खुलासा

देहरादून : पुलिस की पत्‍नी द्वारा देह व्‍यापार का धंध कराने का मामला सामने आया है। बरामद किशोरी और युवती के बयानों के बाद अनैतिक देह व्यापार की पुष्टि होने पर जांच सीओ सिटी हिमांशु शाह ने शुरू कर दी है। साथ ही फरार चल रहे दोनों महिलाओं की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद इस धंधे से जुड़े कई सफेदपोश के नाम भी सामने आ सकते हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों ट्रांजिट कैम्प से लापता किशोरी को पुलिस ने पुलिस कर्मी राजेश के घर से बरामद किया था। किशोरी के साथ घर से पुलिस ने एक युवती को भी बरामद किया था। साथ ही पुलिस कर्मी की पत्नी पिंकी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में एक महिला दीपा का नाम भी प्रकाश में आया था। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पिंकी को जेल भेज दिया था।

पीडि़ताओं का 164 का बयान दर्ज होने के बाद किशोरी और युवती से पिंकी, दीपा और एक अन्य महिला दिप्ती के द्वारा अनैतिक देह व्यापार कराए जाने की पुष्टि हुई थी। इसके आधार पर पुलिस धाराओं में बढ़ोतरी कर फरार चल रही दीपा और दीप्ती की तलाश शुरू कर दी थी। उधर, मंगलवार को धाराओं में बढ़ोतरी होने के बाद मामले की जांच सीओ सिटी हिमांशु शाह को सौंप दी गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो दीपा और दीप्ती की गिरफ्तारी के बाद इस धंधे से जुड़े कई सफेदपोशों के नाम भी सामने आ सकते हैं। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि जांच सीओ सिटी को दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button