अजब-गजबफीचर्ड

दैनिक राशिफल : 5 अप्रैल 2018

राशिफल एक ज्योतिष चित्र है जो कि चन्द्रमा, सूर्य व अन्य ग्रहों की स्थिति व ज्योतिष संबंधी पहलुओं को दर्शाता है। सामान्यत ज्योतिषियों द्वारा राशिफल व भविष्य को समझने के लिए राशिफल चित्र व तिथियों को देखा जाता है। राशिफल चित्र राशि चिन्ह पर आधारित है। आज का राशिफल निम्न है-

मेष : पारिवारिक जीवन का आनंद लेने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन में जातक को सतर्क रहना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी तू-तू मैं-मैं संभव है। आर्थिक फ़ायदा मिल सकता है। आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी। स्वस्थ्य उत्तम। जातक को थकान व ऊर्जा की कमी कतई महसूस नहीं होगी। नौकरी में बदलाव के संकेत नज़र आ रहे हैं। शुभ अंक 8 रंग लाल।
वृषभ : जातक के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार के चलते आवास परिवर्तन की संभावना। आयात-निर्यात के कामकाज से भी आपको फायदा पहुँच सकता है। विवाह के लिए पारिवारिक अनुमति मिल सकती है। उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की ज़रूरत। स्वास्थ्य उत्तम। ध्यान व योगा से आप खुद को फिट रख सकते हैं। शुभ अंक 1 रंग नीला।
मिथुन : पारिवारिक मामले सुलझेंगे, परिवार में किसी के साथ पहले कोई विवाद हुआ था तो वह निपट जाएगा। संबंधों की मधुरता बढ़ाने में सफल रहेंगे। प्रेम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्यार के इजहार के लिए दिन अच्छा हो सकता है। थकान के चलते स्वास्थ्य गिर सकता है। व्यापार में फायदा होने के योग, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक 7 रंग लाल।
कर्क : जातक को परिवार और अपने सेहत का ध्यान रखना चाहिए। घनिष्ठ मित्र का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन से परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। छात्रों को स्वास्थ्य के मामले में परेशानी हो सकती है। व्यापार,नकारी में जातक को पदोन्नति के आसार। व्यापार में आय के नए-नए स्रोत बनने के आसार। शुभ अंक 2 रंग नारंगी।
सिंह : जातक को यात्रा करनी पद सकती है, विद्यार्थियों को परिश्रम करने पर सफलता के आसार। व्यापार में कर्मचारियों से परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय, पारिवारिक सहयोग से संपत्ति में उन्नति के आसार। अंक 3, शुभ रंग हरा।
कन्या : परिवार की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कर सकते हैं, शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा है। देशाटन के आसार। प्रेमी-प्रेमिका में अविश्वास की भावना, सेहत में सुधार होगा। आर्थिक लाभ, कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि आपके नाम होने की भी संभावना। शुभ अंक 6 रंग आसमानी।

तुला : परिवार में मनमुटाव, शब्दों पर नियंत्रण रखना लाभकारी। दाम्पत्य जीवन सुखमय। स्वस्थ्य के लिए सावधान। अगर आप वाहनादि चलाते हैं तो इस अवधि में गाड़ी थोड़ी धीमी गति से चलाएं। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग। कार्यक्षेत्र में परेशानियों के साथ अचानक बड़ी सफलता मिल सकती है। शुभ अंक
8 रंग काला।
वृश्चिक : पारिवारिक सहयोग मिलेगा, जातक के व्यवहार और स्वभाव से लोग आकर्षित होंगे। कुछ पुराने दोस्त भी आज आपको मिल सकते हैं। नए लोगों से भी दोस्ती हो सकती है। जीवनसाथी से मदद नहीं मिल पाएगी। लव लाइफ में थोड़ी परेशानियां और टकराव की स्थिति बन सकती है। सिर के रोग हो सकते हैं, सावधान रहें। आधा सिर दर्द भी हो सकता है। विद्यार्थियों को परिश्रम करनी पड़ सकती है। व्यापार में नए सौदे मिलने के योग। व्यापार बढ़ने के योग। शुभ अंक 1, रंग सफेद।
धनु : पारिवारिक जीवन संतोषमय बना रहेगा। आपके छोटे-मोटे सभी घरेलू कार्य सरलता से पूर्ण होने के आसार। दांपत्य जीवन बहुत ही मधुर बने रहने के संकेत। जल्दबाज़ी में कार्य करने की आदत पर लगाम लगाएं वरना चोटिल हो सकते हैं। स्वस्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत। छात्रों के लिए समय प्रगतिशील रहेगा। परीक्षा परिणाम उनके हक़ में रहने की संभावना। नौकरी में जातक को पदोन्नति के आसार। व्यापार में मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं। दस्तावेज़ संबंधी प्रक्रिया में सोच-समझकर हस्ताक्षर करें। आर्थिक स्थिति लाजवाब रहने के आसार। शुभ अंक 9 रंग बैंगनी।
मकर : पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी, घरेलू लोगों में आपसी प्रेम बना रहेगा। सुख-सुविधाओं के लिए कोई महँगा उपकरण भी ख़रीद सकते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा उत्तम रहेगी। मौसम से होने वाले रोगों से सावधान रहने की जरूरत। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वस्त्र फैशन कला संगीत रंगमंच आदि से जिनका कार्यक्षेत्र जुड़ा हुआ है उन्हें लाभ मिलने के संकेत। शुभ अंक 4, रंग गुलाबी।
कुंभ : पारवारिक अनुकूलता रहेगी, मनोरंजन के साधनों में आपके लगे रहने की संभावना। कार्यक्षेत्र से अवकाश लेकर घूमने की स्थिति। स्वास्थ्य प्रतिकूल रहने के संकेत। खान-पान में संयम बरतें। व्यापार में अच्छा फायदा, पैसा कमाने के लिए यह अवधि अनुकूल। शुभ अंक
9 रंग पीला।
मीन : पारिवारिक जीवन के लिए उमंग भरा हो सकता है, जीवनसाथी से मतभेद। आप कोई बड़ा घर ख़रीद सकते हैं। नया वाहन ख़रीदने के लिए समय काफी उत्तम। स्वस्थ्य उत्तम। पर्यटन के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। उच्च अधिकारी जातक के कार्य से संतुष्ट रहेंगे व्यापार में प्रतियोगियों को परास्त करते हुए आप अच्छा धन कमाएंगे। आर्थिक परेशानियां खत्म होने के आसार, उधार दिया धन वापस मिलेगा। शुभ अंक 5 रंग पीला।

Related Articles

Back to top button