अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगलखनऊ

दो भाइयों ने पार सारी हदे, अपनी बहन को बनाया हैवानियत का शिकार

मेरठ में एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आयी है। एक बहन ने अपने दो सगे भाईयों पर रेप करने का सनसनीखेज आरोप लगाकर सबको हैरान कर दिया है। सिविल लाइन्स थाना इलाके के पांडव नगर में रहने वाली लड़की ने बुधवार को अपने दो भाइयों पर चार वर्षों से रेप करने का आरोप लगाते हुए सबको चौंका दिया, जिससे सबका सर शर्म से झुक गया और इंसानियत मानों तार-तार हो गई। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बहन का आरोप है कि पिछले 4 सालों से उसके दोनों भाई उसके साथ बलात्कार करते आ रहे हैं। ये दोनों बात को सार्वजनिक करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। लड़की ने बताया कि उसके दोनों भाई ही 4 सालों से उसके साथ ऐसा करते आ रहे हें।

मेरठ: एक रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना प्रदेश के मेरठ शहर में देखने को मिली है। यह घटना न सिर्फ इंसानियत को बल्कि रिश्ते को भी तार-तार करने वाली है। मेरठ में 15 साल की किशोरी के साथ उसके ही दो सगे भाइयों ने कथित रुप से कई बार दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि 15 साल की लड़की के साथ उसके दो भाइयों ने चार साल तक उसका बलात्कार किया। पीड़िता ने किसी तरह आरोपी भाईयों की करतूत मोबाइल में कैद कर ली और मदद के लिए एक एनजीओ के पास पहुंची, जहां से उसे पुलिस तक पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) रणविजयसिंह का कहना है कि पीड़ित किशोरी की शिकायत के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। हमने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है, उन्होंने पूछताछ में अपने गुनाह को कुबूल भी कर लिया है। लड़की का मेडिकल परीक्षण करके मामले की तफ्तीश में जुट गई है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी पीड़िता के अनुसार उसके दो सगे भाई धर्मेश और प्रशान्त पिछले 4 साल से उसके साथ बलात्कार कर रहे थे। विरोध करने पर मां को जान से मारने की धमकी देने के साथ दोनों उससे मारपीट भी करते हैं। पीड़िता ने मीडिया को बताया कि मेरे पिताजी दिल के मरीज थे। पिछले साल ही उनकी मौत हुई है। घर पर मां और दो भाई हैं। मानसिक और शारारिक रुप से बहुत ज्यादा पीड़ित होने के बाद मैं मेरठ की सामाजिक संस्था सर्वोदय के पदाधिकारियों से मिली। संस्था का साथ मिलने के बाद फिर मैंने आज हिम्मत करके पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी।

Related Articles

Back to top button