अद्धयात्मजीवनशैली

धनतेरस पर वर्षों बाद बन रहा है अमृत और राजयोग, ये सामान खरीदने से होंगे मालामाल


ज्योतिष डेस्क : देश में दीपावली से पहले धनतेरस 2018 के त्यौहार की तैयारियां हो रही हैं। इस बार धनतेरस 5 नवंबर 2018 को है। इस दिन लोग जमकर खरीददारी करते हैं। इस दिन वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। साथ ही धन की देवी और धन के देवता कुबेर की पूजा का भी बहुत महत्व बताया गया है। पर इस बार धनतेरस और भी शुभ होने वाला है क्योंकि इस बार धनतेरस पर्व अमृत और राजयोग मे आ रहा है। धनतेरस के दिन स्वामी धनवंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है। धनवंतरि की अपनी कहानी है। कहा जाता है कि समुद्र मंथन से जब धनवंतरि ऋषि का जन्म हुआ था। उनके हाथों में अमृत का कलश था। इसलिए धनतेरस पर धनवंतरि भगवान की पूजा होती है। इसलिए धनतेरस के दिन धनवंतरि ऋषि की पूजा करें। साथ ही धन की देवी महालक्ष्मी, माता सरस्वती और गणेश भगवान की भी पूजा करें। कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस से यमपंचक का शुभारंभ होना है। धनतेरस के दिन संसार को आयु, आरोग्य, सुख, समृद्धि और सद्गुणों से परिपूर्ण करने के लिए विश्व के प्रथम चिकित्सक धनवंतरि भगवान का आविर्भाव समुद्र से हुआ था। इसलिए धनतेरस को इस बार बहुत आवश्यक और महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। इस योग में धातु की वस्तुएं खरीदना खरीदना भक्तों के लिए अति शुभकारी हो सकता है। इसलिए इस बार धनतेरस के दिन आप जमकर खरीददारी करें। धनवान लोग इस दिन नए तराजू, खाता बही, तिजोरी आदि की भी पूजा करें। धनतेरस के दिन घरों में वर्षभर सबके कल्याण, निरोगी रहने, मंगलमय जीवन और दीर्घायु के लिए भोजन बनाने और घरेलू उपयोग की सामग्री खरीदें। अखंड सुहाग के लिए सुहाग की सामग्री खरीदें और उपहार में बांटें। धनतेरस पुर धार्मिक सामान खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही रसोई घर में बरकत के लिए लोग बर्तन आदि भी खरीदते हैं।

Related Articles

Back to top button