स्पोर्ट्स

धोनी के साथ खड़ा हुआ पूरा देश, ‘बलिदान बैज’ पहनने पर भारत सरकार ने भी दिया साथ…

आईसीसी के द्वारा महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स पर पैरा मिलिट्री फोर्स के बलिदान बैज के निशान को हटाने के आदेश जारी करने के बाद से यद विवाद बड़ा हो गया है।

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स पर पैरा मिलिट्री फोर्स के बलिदान बैज के निशान पर मचे बवाल पर बीसीसीआई से रिपोर्ट मांगी है और कहा कि देश के सम्मान से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।

पहलवान योगेश्वर दत्त ने धोनी का समर्थन करते हुए कहा कि हमें धोनी पर गर्व है और उन्हें सेना के बलिदान बैज वाले दस्तानों को पहनना जारी रखना चाहिए। उनके अलावा हॉकी के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने भी धोनी का समर्थन किया है।

मिल्खा सिंह ने कहा कि आर्मी ने धोनी को सम्मान दिया है। धोनी और मिल्खा सिंह का दुनिया में नाम है तो यह सेना की वजह से है। धोनी ने कोई गलत काम नहीं किया है। इस मुद्दे को बढ़ाना नहीं चाहिए। महेंद्र सिंह धोनी ने जो किया है, वह एकदम सही किया। इसके लिए किसी भी तरह की परमिशन की जरूरत है। सेना को सम्मान देकर उन्होंने बेहतरीन काम किया है। इसमें किसी तरह का राजनीतिक संदेश नहीं है।

भले ही कई दिग्गज खेल हस्तियों ने दस्तानों पर बैज के मामले में धोनी का समर्थन किया है, लेकिन फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया की राय अलग है। वह कहते हैं कि खेल के मैदान में रहते हुए प्लेयर को नियमों को सर्वाधिक महत्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आईसीसी कहता है कि इसे नहीं पहनना चाहिए तो फिर धोनी को इससे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक प्लेयर के नाते एमएस धोनी को नियमों का सम्मान करना चाहिए।

भारतीय ओलंपियन सुशील कुमार ने भी कहा कि जबतक किसी ने कोई शिकायत नहीं की होगी तबतक ये मामला सामने नहीं आया होगा। पाकिस्तान के मंत्री भी इस मुद्दे को उठा रहे हैं। सुशील ने कहा कि इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, लेकिन आईसीसी के नियमों को भी देखना होगा।

Related Articles

Back to top button