उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

नई खोज : 10 वॉट के एलईडी में 100 वॉट जैसी रोशनी

गोरखपुर : कम ऊर्जा में रडार से शानदार परिणाम। एमआरआई के और बेहतर नतीजे। गोरखपुर की एक वैज्ञानिक की रिसर्च इन संभावनाओं के द्वार खोल रही है। दस वॉट के एलईडी में 100 वॉट जैसी रोशनी। गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में केमिस्ट्री की शोधार्थी इफ्फत अमीन ने दुनिया के सबसे चमकीले काम्प्लेक्स के निर्माण में सफलता पाई है। इस काम्प्लेक्स की चमक क्षमता 91.9 प्रतिशत है। अब तक सबसे चमकीले काम्प्लेक्सों की क्षमता अधिकतम 80 प्रतिशत तक है। आईआईटी मद्रास, चेन्नई व जापान में हुआ परीक्षण इफ्फत ने बताया कि संश्लेषित काम्प्लेक्स के सटीक परीक्षण की सुविधा यहा नहीं थी। इन्हें परीक्षण के लिए आईआईटी मद्रास, चेन्नई, सीडीआरआई लखनऊ व जापान के क्यूशू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की लैब भेजना पड़ा। इन बड़ी प्रयोगशालाओं ने इन काप्लेक्स की चमक 91.9 प्रतिशत तक पाई। ऐसे की रिसर्च इफ्फत अमीन ने दुर्लभ तत्व लैंथेनाइड, सीरियम, प्रोकोडोमियम और नियोडायनिम में पाइराजुलीन, डाई थायो कार्बामेट व जेंथेट को संश्लेषित किया। कुल 48 काम्प्लेक्स बने, उनकी अलग-अलग ल्युमिनिसेंस चेक की गई। शुरुआत के दो साल केवल दुर्लभ तत्व जुटाने व संश्लेषण के बाद उनका अनुप्रयोग समझने में ही लग गए। इसके बाद तत्वों को संश्लेषित कर उनका अलग-अलग परीक्षण किया गया। नतीजे शानदार रहे। कुल 48 काम्प्लेक्सों में चमक क्षमता 91.9 फीसदी से तक पाई गई। यह अब तक दुनिया में मौजूद चमकीले मिश्रणों की अपेक्षा कहीं ज्यादा क्षमतावान हैं। कई दिक्कतें भी आईं, हार नहीं मानी। इफ्फत के मुताबिक भारत में अब भी कई तरह जाच संबंधी केमिकल नहीं मिलते। इन्हें विदेशों से मंगाना न केवल खर्चीला है बल्कि समय भी बहुत लगता है। दो साल तक लगातार असफलता मिली। सौ से ज्यादा गलतियां हुईं। लगातार प्रयासों से उन्हें दुरुस्त किया। अंतत: एक संश्लेषण का उपयुक्त मार्ग मिला तो हौसला बढ़ा और नतीजे मिलने लगे। पूरी दुनिया में चल रही रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर रिसर्च रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर पूरी दुनिया में शोध हो रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक, ऑयल रिफाइनरी, ग्लास व मेडिकल इंडस्ट्री में इनके प्रयोगों ने चमत्कारिक परिणाम दिए हैं। इन एलिमेंट्स का 70 फीसदी अकेला चीन उत्पादन करता है। शेष तीस फीसदी इस तरह के मिनरल्स का खनन म्यांमार, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, अमेरिका जैसे देशों में किया जाता है। इसी महीने चीन के एक वैज्ञानिक ने दावा किया है कि उन्होंने शत प्रतिशत ल्युमिनिसेंस प्रॉपर्टी वाला काप्लेक्स तैयार किया है।

Related Articles

Back to top button