Business News - व्यापारNational News - राष्ट्रीय

नई दिल्ली के लिए सेवा शुरू करेगी इजिप्ट एयर

Egypt_Air_Airbusनई दिल्ली। मिस्र की विमानन कंपनी इजिप्ट एयर नई दिल्ली के लिए सेवा शुरू करने जा रही है। कंपनी नई दिल्ली के लिए सप्ताह में तीन उड़ानों का संचालन करेगी। विमानन कंपनी अभी हर सप्ताह काहिरा से मुंबई के लिए चार उड़ानों का संचालन करती है। भारत में मिस्र के दूतावास से सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक एक नए समझौते के तहत कंपनी भारत के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर सात करने जा रही है  जिसमें तीन उड़ानें काहिरा से नई दिल्ली के लिए होंगी। मिस्र भारत और चीन में अपना नया पर्यटन बाजार ढूंढ़ रही है और यह कदम इसी को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत और मिस्र एक-दूसरे देश में प्रदर्शनी  कारवां और उत्सव जैसे पर्यटन कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। अप्रैल में भारत ने मिस्र में ‘नील किनारे भारत’ उत्सव का आयोजन लगातार दूसरे वर्ष किया था। इसके तहत एक अप्रैल से 2० अप्रैल के बीच मिस्र के अलग-अलग शहरों में कला और सांस्कृतिक प्रदर्शनी आयोजित की गई थी।

Related Articles

Back to top button