अद्धयात्म

नया वाहन खरीदें तो ऐसे करें विधि-विधान से पूजा

जल छिड़क कर करें पूजन की शुरुआत

नई कार पर सबसे पहिले आम के पत्ते से तीन बार जल छिड़के। जल छिड़कने से वाहन घर का हिस्सा हो जाता है। यह वाहन हमारे द्वारा लिया गया हैं। इसका हमारे घर में प्रवेश हमारे लिए और इसके लिए शुभ हो। फिर सिन्दूर व घी के तेल के मिश्रण से वाहन पर स्वस्तिक का निशान बनाएं। स्वस्तिक शुभ होने के साथ-साथ ही काफी ऊर्जाप्रदायक होता हैं। वाहन द्वारा यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान न आये इसीलिए स्वस्तिक बनाया जाता है। फिर वाहन को फूलमाला पहनाएं। वाहन में तीन बार कलावा लपेटे। कलावा रक्षासूत्र होता है। जो कि वाहन की सुरक्षा के लिए होता है। नया वाहन खरीदें तो ऐसे करें विधि-विधान से पूजा

इस विधि से करें नई कार का पूजन

अब कर्पूर से आरती करें। कलश के जल को दाएं-बाएं डाले। यह वाहन के लिए स्वागत का भाव को प्रदर्शित करता हैं। कर्पूर की राख से एक तिलक वाहन पर लगा दें। यह वाहन को नजरदोष से बचाता है। अब वाहन पर मिठाई रखें। बाद में ये मिठाई गौ माता को खाने को दें। एक नारियल लेकर नए वाहन पर से सात बार घुमाकर वाहन के आगे फोड़े। वाहन स्टार्ट कर उसे नारियल वाले स्थान पर से होते हुए एक चक्‍कर लगायें। नया वाहन से सदा अच्छा लाभ मिलता रहें इसके लिए एक पीली कौड़ी लें। इस कोड़ी को काले धागे में पिरो लें। बुधवार के दिन इसे अपने वाहन पर लटका दें। इससे आपके वाहन की रक्षा होगी।  

 

Related Articles

Back to top button