दिल्लीराष्ट्रीय

नरेंद्र भाई मोदी दोबारा होंगे सत्तारुढ़, विपक्ष का महागठबंधन नहीं ठगबंधन है : आर. के. सिन्हा

पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा के आवास अन्नपूर्णा पर मंगलवार को आयोजित चूड़ा-दही भोज में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, विधानसभा के मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा व विधायक संजीव चौरसिया सहित एनडीए के कई महत्वपूर्ण रहनुमाओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

इस अवसर पर मेहमानों के लिए वासमती और कतरनी सहित कई तरह के चूड़े और विभिन्न प्रकार के तिलकुटों के भरपुर इंतजाम किये गये थे। चूड़ा दही के अलावा मेहमानों का जायका बदलने के लिए के लिए खिचड़ी, चोखा और पापड़ का भी प्रबंध था। इस मौके पर सांसद आर. के. सिन्हा ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सूर्य भगवान आज उतरायण हुए हैं। राजनीति में भ्रष्टाचार रूपी अंधकार छाया हुआ था। वह दूर हो और सूर्य की कृपा से नरेंद्र भाई मोदी पुनः सत्तारूढ़ होंगे। उन्होंने अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव के मिलन पर तंज कसते हुये कहा कि यह महागठबंधन नहीं बन रहा हैं। जितने ठग हैं आज एक साथ इकट्ठे हुए हैं। ठगबंधन बनाने में लगे हुए हैं।

सांसद श्री सिन्हा ने कहा कि जब बाढ़ आती हैं तो सांप, बिच्छू, कुत्ते, बिल्ली, साइकिल, हाथी सब एक साथ नाव पर सवार होकर बाढ़ से जान बचाने के लिए बाहर निकलते हैं। आज वही हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपार सफलता देख सभी ठग एक साथ निकलकर महाठगबंधन कर रहे हैं। मकर सक्रांति के इस अवसर पर सांसद आर.के. सिन्हा ने जरुरतमंदों के बीच कंबल भी बांटे। जाड़े में कंबल वितरण पखवाड़े के तहत शहर और इसके आसपास के इलाके में लगातार कंबलों का वितरण किया जा रहा है, इससे ठंड से ठिठुर रहे साधनहीन लोगों को राहत मिल रही है। आज भी कंबल पाकर लोग काफी खुश थे। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक अरुण सिन्हा, संजीव चौरसिया, सम्राट चौधरी, रणविजय सिंह, रालोसपा विधायक ललन पासवान , भाजयुमो उपाध्यक्ष संतोष रंजन, मेयर सीता साहू, बहुत सारे वार्ड पार्षद एवं पार्टी के कई वरीय सदस्य भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button