अन्तर्राष्ट्रीयराजनीति

निकी हेली आज भी नहीं भूली हैं भारतीय संस्कार अमेरिका की राजदूत?

नई दिल्ली : सयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया|अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हेली का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है| निक्की हेली की साल 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं| रॉयटर्स के हवाले से बताया कि निक्की ने ऐसी अटकलों को खारिज किया है| हेली ने कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के लिए कैंपेनिंग करेंगी|निक्की हेली अमेरिकी सिख परिवार से हैं, जो भारत के अंबाला से अमेरिका पहुंचा था| साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर जनवरी 2017 से इस पद पर बनी हुई थीं|उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप के पसंदीदा सलाहकारों में शुमार किया जाता है| एक समय राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हेली के अफेयर्स की चर्चा भी हुई थी| तब हेली ने इसपर अपनी सफाई भी दी थी|यह निक्की की काबिलियत ही थी कि वो सबसे कम उम्र में अमेरिका के किसी राज्य की गर्वनर बनीं और अब संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत होंगी| 44 साल की निक्की को रिपब्लिकन पार्टी में दमदार चेहरा माना जाता है| अभी अमेरिका के दक्षिणी कैरोलिना राज्य की गर्वनर निक्की हेली का भारत से खास रिश्ता रहा है|

Related Articles

Back to top button