राष्ट्रीयलखनऊ

निधन पर शोक जताया

sapa logoलखनऊ। समाजवादी नेता एवं पूर्व साॅसद अनंतराम जायसवाल तथा श्रमिक नेता एवं पूर्व विधायक  आर0डी0पाल के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि  जायसवाल तथा पाल पुराने सहयोगी थे और समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में उन्होने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका निधन पार्टी और मेरी व्यक्तिगत क्षति हैं। बाराबंकी निवासी 80 वर्षीय जायसवाल चै0 चरण सिंह सरकार में मंत्री भी रहे थे। वे डा0 राम मनोहर लोहिया के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन में कई बार जेल भी गए थे।  अनन्त राम जायसवाल मुलायम सिंह यादव के बहुत करीबी एवं पुराने साथी थे। उन्होने समाजवादी पार्टी की मजबूती एवं समाजवादी विचारधारा के लिये बहुत संघर्ष किया था। आर0डी0पाल समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। वे 1993 में डेरापुर, कानपुर देहात से विधायक भी रहे थे। उनके तीन पुत्र हैं।

Related Articles

Back to top button