ज्ञान भंडार

नीरव मोदी प्रियंका चोपड़ा का भी पैसा हड़प कर भागा, करेंगी कानूनी कार्रवाई

मुंबई। देश के सबसे बैंकिंग घोटाले के मुख्‍य आरोपी नीरव मोदी ने सिर्फ़ पंजाब नेशनल बैंक में ही घोटाला नहीं किया बल्कि उसने प्रियंका चोपड़ा की बकाया रकम भी नहीं चुकाई है।बताया जा रहा है कि इस मामले में प्रियंका ने नीरव को कानूनी नोटिस भेज दिया है।

पंजाब नेशनल बैंक के मुंबई स्थित एक शाखा में 11,346 करोड़ रुपए का घोटाला होने के खुलासे के साथ नीरव फ़रार है और ईडी ने नौ स्थानों पर छापा मारा है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की तरफ़ से खुलासा हुआ है कि नीरव मोदी ने एक लक्ज़री ब्रांड के लिए प्रियंका को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया था लेकिन कैम्पेन की फीस की बकाया रकम चुकता नहीं की। प्रियंका चोपड़ा ने पहले ही नीरव से नाता तोड़ लिया था। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका ने नीरव को इस मामले में नोटिस भेजा है। पिछले साल जब प्रियंका इस ब्रांड की एम्बेसेडर बनी थीं तो नीरव की काफ़ी तारीफ़ की थी। उन्होंने नीरव के हीरों के लिए बनाये गए गहनों के ब्रांड एड शूट किये थे जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे।

सूत्रों के मुताबिक नीरव की धोखाधड़ी प्रकरण के बाद अब सिद्धार्थ भी कानूनी सलाह ले रहे हैं। सिर्फ़ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि केट विन्सेंट और डकोटा जॉन्सन जैसे बड़े नाम भी नीरव से जुड़े ज्वैलरी ब्रांड्स के लिए रैम्प पर चले हैं। इस बीच प्रियंका की मैनेजर ने कहा है कि नीरव को अभी तक कोई कानूनी नोटिस नहीं भेजा गया है। इस मामले में विचार विमर्श किया जा रहा है और जल्द ही इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button