अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल से भारत में घुसपैठ कर रही उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार, खुद को बताया कश्मीरी पंडित

महराजगंज : अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रही उज्बेकिमानी महिला को सोनौली बार्डर पर गिरफ्तार कर लिया गया। पास की वैधता समाप्त होने के बाद भी वह खुद को कश्मीरी पंडित बताकर दिल्ली जाने की फिराक में थी।

नेपाल के रास्ते उज्बेकिमानी महिला सोनौली बार्डर के रास्ते भारत में प्रवेश कर गई। संदेह होने पर आवर्जन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने महिला को रोका लिया। वह खुद को कश्मीरी पंडित बताते हुए साक्ष्य प्रस्तुत किया गया। जाँच में महिला की पहचान उज्बेकिस्तान के थरगाना निवासी नरगिस ओटकोरमा पुत्री किरगिन के रूप में हुई। 2008 में उज्बेकिस्तान की महिला दिल्ली पहुंची थी।

आवर्जन अधिकारी ने बताया कि पंजाब के जालंधर निवासी सरबजीत कुमार से महिला ने शादी कर ली। पांच साल का उसका बेटा भी है। लॉकडाउन से पहले भारतीय नागरिक बनकर महिला नेपाल गई थी। वर्ष 2019 में उसका पास अवैध हो गया है। इसके बाद भी वह खुद को कश्मीरी पंडित बताकर भारत में इंट्री कर गयी। आवर्जन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने गोलीबारी व 14 विदेशी विषयक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसओ सोनौली आशुतोष सिंह के अनुसार उज्बेकिस्तानी महिला को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button