अपराधदिल्लीराज्य

पत्नी और तीन बच्चों को चाकुओं से गोदा, लिखित नोट में कबूला अपना जुर्म, गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली में पेशे से ट्यूटर की दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महरौली इलाके में इस टीचर ने अपनी पत्नी व तीन बच्चों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। जान गंवाने वालों में एक 2 महीने का बच्चा भी शामिल है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, शख्स ने पत्थर काटने वाली मशीन ने पत्नी अर्चना की हत्या की, जबकि बाकी बच्चों को गला दबाकर मार डाला। वहीं, समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, सभी की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि हत्यारोपित सभी लोगों की जान लेने के बाद रातभर चारों शवों के पास बैठा रहा।

आरोपित पति उपेंद्र शुक्ला की मानें तो उसने शुक्रवार रात को एक से दो बजे के चारों लोगों के कत्ल किए। जिस घर में ये चारों कत्ल हुए उस घर में भी सास रहती थी। घटना का पता तब चला जब सुबह उसने देखा कि उपेंद्र दरवाजा नहीं खोल रहा है। इस पर उन्होंने पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी, इसके बाद 100 नंबर पर फोन किया गया। पुलिस पहुंची तो घर के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। चारों लोगों के शव पर कमरे में पड़े थे।

पुलिस ने हत्यारोपी के पास से एक नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने 2 महीने, 5 साल और 6 साल के बच्चे की हत्या की बात कबूली है। मृतकों में पत्नी के अलावा, एक दो बेटियां और एक बेटा है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपित उपेंद्र खुद को डिप्रेशन का मरीज बता रहा है। चारों हत्याओँ में आरोपित उपेंद्र शुक्ला ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का गुजारा करता था।

Related Articles

Back to top button