Entertainment News -मनोरंजन

परिणिति ने खोला बड़ा राज, इस धर्म से होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोंस की शादी

जब भी बॉलीवुड में कोई स्टार शादी करता हैं तो उसके चर्चे कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाते हैं. लोगो को बॉलीवुड स्टार्स की शादी में इतनी दिलचस्पी रहती हैं कि वे इनसे जुड़ी हर एक बात जानना चाहते हैं. अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर की शादी इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं. ये दोनों ही शादियाँ न्यूज़ चैनल और सोशल मीडिया पर काफी छाई थी. लेकिन अब ऐसा लगता हैं कि इन दोनों ही शादियों की पॉपुलैरिटी का रिकॉर्ड जल्द ही बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा तोड़ देगी.

पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर बॉलीवुड में काफी हलचल मची हुई हैं. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपने लिए एक विदेशी हस्बैंड चुना हैं. जैसा कि आप सभी जानते हैं इन दिनों एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोंस की शादी की चर्चाएँ खूब जोरो से चल रही हैं. अभी बीते शनिवार (18 आगस्त) को ही प्रियंका ने अपने से 11 साल छोटे निक जोंस से सगाई की हैं. ये सगाई प्रियंका के मुंबई स्थित घर में हुई. इस फंक्शन में प्रियंका के सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे. सगाई के बाद से ही प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

इस सगाई में निक के माता पिता भी शामिल हुए थे जिन्होंने भारतीय लिबाज धारण कर रखा था. इस रिंग सेरमनी में प्रियंका की कजिन सिस्टर परिणित चोपड़ा भी हर दम उनके साथ दिखाई दी. इस सेरमनी के बाद प्रियंका ने मुंबई के एक 5 स्टार होटल में अपने सभी बॉलीवुड के दोस्तों के लिए एक बेहतरीन पार्टी भी रखी.

प्रियंका की ये सगाई पूरी तरह से हिन्दू रीती रिवाजों के साथ संपन्न हुई. लेकिन अभी भी कई लोगो के मन में ये सवाल उठ रहा था कि प्रियंका अपनी शादी हिन्दू रीती रिवाजों से करेगी या फिर इसाई धर्म के रीती रिवाजों से करेगी. गौरतलब हैं कि प्रियंका चोपड़ा हिन्दू धर्म से हैं जबकि उनके होने वाले पति निक जोंस एक क्रिश्चन (इसाई) हैं. लोग इस बात को लेकर सोच ही रहे थे कि हाल ही में प्रियंका की बहन परिणित ने इस राज से भी पर्दा उठा दिया.

दरअसल प्रियंका निक की सगाई के बाद परिणिति ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी. ऐसे में एक यूजर्स ने परिणिति से पूछ लिया कि ‘क्या वे प्रियंका की शादी में अपने जीजू निक के जूते भी चुराएगी?’ इस सवाल का जवाब देते हुए परिणिति ने लिखा कि ‘जरूर! मैं जीजू निक के जूते चुराउंगी. इसके लिए मैंने उनसे बातचीत भी की हैं. प्रियंका इसकी गवाह भी हैं.’

जैसा कि आप सभी जानते हैं हिन्दू धर्म से हुई शादियों में साली के द्वारा जीजा के जूते चुराने का रिवाज़ होता हैं. ऐसे में परिणिति भी अपने जीजू निक के जूते चुराने की तैयारी में हैं. ये बात इस ओर इशारा करती हैं कि प्रियंका और निक की शादी हिन्दू धर्म के रीती रिवाजों से ही होगी. यह खबर प्रियंका के फेंस को काफी खुश कर सकती हैं. वैसे देखने वाली बात ये होगी कि क्या प्रियंका ये शादी भारत में ही करती हैं या फिर विराट अनुष्का की तरह कोई विदेशी लोकेशन का चुनाव करती हैं.

Related Articles

Back to top button