मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा की आवाज में तेरी मिट्टी की फीमेल वर्जन रिलीज

मुम्बई : परिणीति चोपड़ा न सिर्फ एक फेमस ऐक्टर हैं बल्कि युवाओं के लिए फैशन आइकॉन भी हैं। इतना ही नहीं, वह सिंगिंग में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनकी फिल्म केसरी बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल कर रही है। अब परिणीति चोपड़ा ने अपनी आवाज में केसरी का बेहद इमोशनल गाना तेरी मिट्टी रिलीज किया है।

 परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में तेरी मिट्टी का फीमेल वर्जन रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया है। इसके विडियो में केसरी के क्लिप्स हैं और परिणीति की आवाज में यह गाना दिल को छूने वाला है। इससे पहले परिणीति ने माना कि हम यार नहीं गाना गाया था। यह गाना 2017 में आई फिल्म मेरी प्यारी बिंदु का है। फिल्म केसरी में परिणीति ने अक्षय कुमार के ऑपोजिट काम किया है। हाल ही में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

Related Articles

Back to top button