अजब-गजब

पहले कभी नही देखा होगा हीरों से जड़ा हवाई जहाज….तो आज देख लीजिए…

प्लेन में सफर तो आपमें से कई ने किया होगा, लेकिन कभी सोचकर देखिए कि आप जिस प्लेन में सफर कर रहे हैं वो पूरा का पूरा हीरे से जड़ा हो। फिर तो आप भी सिवाए इसको देखने के और कुछ नहीं करेंगे। आइए चलिए अब कल्पनाओं की दुनिया से बाहर निकलिए, आपको दिखाते हैं ऐसा ही प्लेन हकीकत की जमीं पर।

पहले कभी नही देखा होगा हीरों से जड़ा हवाई जहाज….तो आज देख लीजिए...सोशल मीडिया पर इस समय एक प्लेन की तस्वीर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। इस प्लेन का नाम है एमिरेट्स ‘ब्लिंग’ 777। इस प्लेन की खासियत ये है कि ये हीरे से जड़ा हुआ है। इस प्ले‍न से जुड़ी कमाल की बात ये है कि प्लेन की ये अद्भुत तस्वीर एमिरेट्स एयरलाइंस ने ख़ुद सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जिसे देख कर हर कोई हैरान है।

साथ ही आज आपको ऐसे राजा के बारे में बताएंगे जिसके पास सोने का प्लेन है। आज दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में डेमोक्रेसी यानी लोकतन्त्र का चलन है। हालांकि आज भी कई देश ऐसे हैं, जहां राजतंत्र का बोलबाला है। एक ऐसा ही देश है ब्रूनेई। मलेशिया और इंडोनेशिया के बीच ब्रोर्नियो द्वीप पर बसे छोटे से देश ब्रुनेई में सुल्तान हसनल बोल्कियाह का शासन है। ब्रिटेन की रानी एलिजाबेथ (II) के बाद सुल्तान बोल्कियाह दुनिया की किसी भी राजशाही में सबसे ज्यादा वक्त तक शासन करने वाले शख्स हैं। सुल्तान बोल्कियाह ने साल 2017 में अपने शासन का 50 साल पूरा किया है। सुल्तान 1967 से ब्रुनेई में सिंहासन संभाल रहे हैं।

ब्रुनेई पर्यटन की दृष्टि से दक्षिण पूर्व एशिया का काफी धनी देश है। ब्रूनेई में पिछले 50 साल से एक ही राजा शासन कर रहे हैं। इनका नाम सुल्तान-हसनअल-बोल्किया है। मात्र 21 साल की उम्र में सुल्तान हसनअल ने ब्रूनेई की राजगद्दी संभाली। बता दें, यह राजपरिवार यहां पिछले 600 साल से राज कर रहा है। ब्रूनेई का शाही न्रुरुल पैलेस दुनिया के कुछ बड़े शाही महलों में से एक है। इस पैलेस में 2500 से भी ज्यादा कमरे हैं। 2 लाख स्क्वायर फीट में फैले इस महल की कीमत 2387 करोड़ रुपए है। पैलेस के डोम को 22 कैरेट सोने से बनाया गया है। पैलेस में 257 बाथरूम हैं। इसके अलावा इस पैलेस में पांच स्विमिंग पूल भी हैं।

अब जरा बात करते हैं सुल्तान के वाहनों के बारे में। बोल्कियाह के पास करीब 7 हजार कारें हैं। इनमें लग्जरी, स्पोर्ट्स, लिमिटेड एडिशन और विंटेज कारें भी शामिल हैं। इन 7 हजार कारों की कीमत 3,400 करोड़ रुपये के करीब है। ब्रुनेई के इस सुल्तान के कार कलेक्शन में 4 करोड़ वाली 604 रोल्स रॉयस कारें हैं। सुल्तान हसन अल बोल्कियाह के आलीशान कारों के कलेक्शन में 452 फेरारी कारें हैं। अपने इसी शौक के चलते सुल्तान ने एक से बढ़ कर एक जहाज खरीदे हैं। उनके अब तक के सबसे महंगा प्लेन की कीमत 22 करोड़ डॉलर है, जिसपर सोने की चादर लगाई गई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हसन के पास 1363 अरब रुपए से ज्यादा की दौलत है। सुल्‍तान ने अब तक तीन शादियां की हैं। इन तीन बीवियों से उनके पांच बेटे और सात बेटियां हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वह एक हेयरकट के लिए करीब 13 लाख रुपए तक खर्च कर देते हैं।

71 साल के हसन अल बोल्कियाह भारत के 69वें गणतंत्र दिवस पर बतौर विशेष मेहमान आमंत्रित थे। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुल्तान ब्रुनेई से खुद प्लेन उड़ाकर दिल्ली पहुंचे। पूरी दुनिया उस समय हैरान रह गई जब सुल्तान ने ब्रूनेई से दिल्ली तक करीब 4700 किलोमीटर खुद ही प्लेन उड़ाया।

Related Articles

Back to top button