International News - अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी युवती के चक्कर में फंसा युवक, दे रहा था खुफिया जानकारी


जयपुर : राजस्थान के अलवर शहर का एक युवक एक पाकिस्तानी लड़की के हनी ट्रेप में फंस गया और देश की खुफिया जानकारी उसे दे दी। लड़का किसी पाकिस्तानी लड़की को व्हाट्सएप के जरिए ये सारी जानकारी दे रहा था। जैसे ही सुरक्षा एजेंसियों को ये पता चला तुरंत अलवर पहुंची और लड़के को हिरासत में ले लिया गया, जिसके बाद लड़के से गहनता से पूछताछ की जा रही है। वह शहर के 60 फीट रोड पर एक मोबाइल की दुकान पर काम करता है। लड़के की फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई, जिसके बाद दोनों के बीच लगातार बातें होती रही। इस दोनों की बातों में कई बातें ऐसी थी जो देश को खतरा पहुंचा सकती है। व्हाट्सएप के जरिए कई फोटो और जानकारी साझा की गई हैं। लड़की ने लड़के को रिपोर्टर बनने के लिए कहा था ताकि देश की खुफिया जानकारी उसे भेजता रहे। लड़की ने इस काम के लिए उसे पैसे देने का भी प्रलोभन दिया था।

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button