टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

पाकिस्तान ने तीन नौकाओं के साथ 18 भारतीय मछुआरों को पकड़ कर बंदी बना लिया…

पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने तीन नौकाओं के साथ 18 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है। आरोप है कि ये मछुआरे मछली पकड़ने पाकिस्तानी जल क्षेत्र में चले गए थे। मछुआरों को सिर क्रिक खाड़ी के पास से तीन नौकाओं के साथ पकड़ा गया है। यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया के तरफ से जारी की गई है।

कुछ महिनें पहले पाकिस्तानी मैरिटाइम एजेंसी के तरफ से मछली मारने वाली एक भारतीय नौका ‘सुदामा पुरी’ पर फायरिंग कि गई थी। इस घटना में सात लोगों से भरी नौका डूब गई। भारतीय तट रक्षकों ने इनमें से 6 लोगों को बचा लिया था। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

Related Articles

Back to top button