अन्तर्राष्ट्रीय

पाक लड़कियों ने किया बड़ा खुलासा: पहले शादी करते हैं फिर सुहागरात का वीडियो बनाकर सबको दिखाते हैं

नई दिल्ली: पाकिस्तान में शादी करके सुहागरात का वीडियो बनाने वाली गैंग का पर्दाफाश हुआ है। मामला मीरपुर का है।  यहां पीड़ित लड़कियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शादी के बाद दिल दहला देने वाली आपबीती सुनाई है। उन्होंने बताया कि कैसे ब्रिटेन में रहने वाले पाकिस्तानी मर्द शादी के जाल में फंसाते हैं और पाकिस्तानी लड़कियों की जिंदगियां तबाह कर देते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली अधिकतर पीड़ित लड़कियां पाकिस्तान के मीरपुर शहर की हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश नागरिक उनसे यूके में अच्छी जिंदगी देने का वादा करके शादी करते हैं।

गरीब परिवार यूके जाने के ऑफर पर जाल में फंस जाते हैं और अपनी बेटी की शादी करा देते हैं। लड़कियों ने बताया कि शादी का झांसा देने वाला पाक-ब्रिटिश नागरिकों को पूरा गिरो है। इसका सरगना मुमताज नाम का शख्स है। मुमताज को ताजा पहलवान के नाम से भी जाना जाता है। मुमताज जवान लड़कियों के साथ नाटक करके पहले संबंध बनाता है और फिर विदेश ले जाकर अच्छी जिंदगी का लालच देता है।

इन जालसाजों को गिरोह अब तक लड़कियों को निशाना बना चुका है। ये लोग शादी करके सुहागरात वाले दिन वीडियो बनाते हैं। उसके बाद लड़की का ही पति अपनी पत्नी का वीडियो लीक करने की धमकी देता है।

कई पाकिस्तान तो अपनी बीवी को विदेश नहीं ले जाते और एक साथ कई बीवियां रखते हैं। अगर कोई लड़की तलाक लेना चाहे तो उस पर उल्टे केस लगाने की धमकी देते हैं। सरगना मुमताज ने अब तक सात लड़कियों से शादी की है। इसी तरह गिरोह के अन्य लोगों ने भी एक से ज्यादा शादियां करके लड़कियों की जिंदगी तबाह की है।

 

Related Articles

Back to top button