फीचर्डस्पोर्ट्स

पापा अच्छे हैं या बुरे, जीवा धोनी ने दिया स्मार्ट जवाब, 17 लाख बार देखा गया वीडियो

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों धोनी अपने होमटाउन में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। माही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे हमेशा की तरह बेटी जीवा के साथ गुब्बारों से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान साक्षी पूछती हैं, ‘जीवा, पापा अच्छे हैं या बुरे ?’ तपाक से जवाब मिलता है, ‘आप सभी अच्छे हो।’ मासूम इस स्मार्ट जवाब को बार-बार दोहराती भी हैं। हालांकि, उनकी मां साक्षी इस वीडियो में नजर नहीं आ रही हैं। पिता एमएस धोनी काफी मस्ती और उल्लास में बेटी जीवा पर गुब्बारे फेंकते दिख रहे हैं। वहीं, क्यूट बच्ची भी उनके खेलकूद में मशगूल है।

https://www.instagram.com/p/BmvM8ypHbEe/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

वीडियो को इंस्टाग्राम पर 17 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। भारत और इंग्लैंड के बीच 17 जुलाई को इंग्लैंड की धरती पर वनडे मैच की सीरीज खत्म हुई है और इससे पहले 8 जुलाई को दोनों टीमों के बीच टी-20 मैच की सीरीज खत्म हुई थी। अब एक अगस्त से अब विराट कोहली की कप्तानी में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जो 11 सितंबर तक चलेगी। गौरतलब है कि धोनी टेस्ट क्रिकेट को 2014 में अलविदा कह चुके हैं। अब वह सिर्फ वन-डे और टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं इसलिए वे इंडिया वापस लौट आए हैं। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद दुबई में एशिया कप खेला जाएगा। 19 सितंबर को एक बार फिर से इस मुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। एशिया कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ एन्ज्वॉय कर रहे हैं। इंग्लैंड से वापस लौटते ही धोनी अपनी पत्नी साक्षी की बेस्ट फ्रेंड पूर्णा पटेल की शादी में शरीक हो गए थे। पूर्णा पटेल पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी के कद्दावर नेता प्रफुल पटेल की बेटी हैं और हाल ही में बिजनेसमैन नमित सोनी के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। पूर्णा की शादी के सभी फंक्शन मुंबई में ही हुए, धोनी भी अपने परिवार के साथ पूर्णा की शादी के लिए मुंबई में ही थे, जहां वे शाहिद कपूर के भाई और धड़क फिल्म के स्टार ईशान खट्टर के साथ फुटबॉल मैच खेलते दिखे, लेकिन अब वह साक्षी और जीवा के साथ अपने होमटाउन रांची आ गए हैं।

Related Articles

Back to top button