Lifestyle News - जीवनशैली

पार्टी में जाने से पहले सिर्फ एक बार कर लें ये फेशियल, चेहरे की चमक हो जायेगी चार गुना ज्यादा

आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता हैं और इसके लिए हरसंभव वह प्रयास करता हैं लेकिन हमेशा खूबसूरत दिख पाना मुमकिन नहीं होता हैं| दरअसल खूबसूरत दिखने के लिए लोग महंगे पार्लरों में जाकर महंगे-महंगे फेशियल करवाते हैं लेकिन आज हम आपको गोल्ड फेशियल घर बैठे कैसे करे इसके बारे में बताने वाले हैं| आप पार्टी में जाने से पहले एक बार गोल्ड फेशियल जरूर कर ले क्योंकि लोग आपके चेहरे की चमक देख कर चौक जाएंगे|

पार्टी में जाने से पहले सिर्फ एक बार कर लें ये फेशियल, चेहरे की चमक हो जायेगी चार गुना ज्यादा (1) फेशियल करने से पहले एक बाउल में कच्चा दूध लीजिये और कॉटन की सहायता से कच्चे दूध को अपने फेश पर लगाए और इसे सूखने दे|

(2) दूसरे स्टेप में आपको स्टीम लेना हैं| इसके लिए आप एक बर्तन में पानी गरम करे और उसमें टावेल डालकर अपने फेश पर रखे| ऐसा करने से आपके रॉम छिद्र खुल जाएंगे और चेहरे के सभी गंदगी बाहर निकाल जाएगी|

(3) तीसरे स्टेप में आपको स्क्रबिंग करनी हैं| इसके लिए आप एक चम्मच शुगर, एक चम्मच शहद और एक चम्मच टमाटर का जूस लीजिये और इसे अच्छे से मिला ले और इसे अपने फेश पर लगा ले और इसे सुखने दे और फिर फेश को साफ कर लीजिये|

(4) चौथे स्टेप में आपको मसाज करनी हैं| इसके लिए आपको आधे कटे नींबू का रस और उतना ही नारियल का तेल लेकर मिला ले और इसे अपने फेश में लगा कर मसाज कर लीजिये|

(5) पांचवे स्टेप में आपको मास्क लगानी हैं| इसके लिए आपको एक चुटकी हल्दी, दो चम्मच दहीं और एक चम्मच मुलतानी मिट्टी ले और इसे अच्छे से मिला ले| मास्क का मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो और इसे अब अपने फेश पर मोटी परत में लगा लेनी है| जब यह सुख जाए तो आप अपने फेश को साफ कर ले और आपको अपने फेश पर फर्क नजर आयेगा|

Related Articles

Back to top button