जीवनशैली

पिंक कलर की जगह लड़कियों की पहली पसंद बन रहा ब्लैक, जचता है सबपर कभी नहीं होता आउट ऑफ़ फैशन

जब भी किसी लड़की या लड़के के पसंदीदा रंग की बात आती है तो ज्यादातर लोंगो का पसंद एक ही होता है। लड़कियों को अक्सर गुलाबी रंग और लड़को को अक्सर नीले ,काले रंग ​के सामान को ज्यादा तवज्जों देते देखा जाता है। पैरेंट्स भी अपने बच्चों के आधार पर ही रंगो को चुनाव करते हैं। क्या आपने कभी ये सोचा है कि किसी बच्चे के लिए कपड़े खरीदने की बात होती है तो हम लड़कों के लिए नीलां रंग और अगर लड़कियों के लिए गुलाबी रंग के कपड़े ही क्यों लेते हैं? पहला तर्क यह है कि ऐसा माना जाता है कि लड़कियां नाजुक होती होती हैं और गुलाबी रंग को भी नाजुक चीजों की पहचान के रूप में देखा जाता है। ये भी माना जाता है कि गुलाबी आंखें, गुलाबी गाल या गुलाबी मिजाज ये सारी चीजें हमेशा से लड़कियों से जुड़ी होती हैं।पिंक कलर की जगह लड़कियों की पहली पसंद बन रहा ब्लैक, जचता है सबपर कभी नहीं होता आउट ऑफ़ फैशन

ये तो बात होगयी पहले की अब बात करते है पिंक को कौन सा कलर रिप्लेस कर रहा है। रंगों को हमने कई तरह के खांचों में बांट दिया है। कोई-कोई रंग लड़कों के लिए और कोई-कोई रंग लड़कियों के लिए। कोई-कोई रंग साफ रंग वालों के लिए तो कोई-कोई गहरे रंग वालों के लिए है। लेकिन हकीकत में रंगों का ऐसा विभाजन सही नहीं है। ब्लू लड़कों के लिए और पिंक लड़कियों के लिए वाली बात एकदम ही अजीब है। इस समय में इस सीमा को खुद लड़किया ही तोड़ रही हैं। आजकल के फैशन में पिंक की जगह अब ब्लैक कलर ने लेली है।या फिर कुछ ऐसे कहे तो ” ब्लैक इज न्यू पिंक ‘। फैशनेबल दुनिया में कपड़ों से लेकर जूते-चप्पल और एक्सेसरीज का कलेक्शन चेंज होता रहता है।कपड़ों के मामले में कलर कॉम्बिनेशन होना बहुत जरूरी होता है। हर कलर का अपना मैंचिंग रूल होता है। इन्हीं में से एक ब्लैक कलर ऐसा है जिसे हर रंग के कपड़े के साथ मैच किया जा सकता है।

ब्लैक कलर आपको स्टनिंग और स्टाइलिश दिखाता है। ब्लैक रंग के कपड़े आपको अट्रैक्टिव लुक देते हैं। यह रंग कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। लड़कियों की पहली पसंद कपड़ों में ब्लैक कलर होता है। उनके पास ज्यादा आपको ब्लैक कलर मिलेंगे। ऑफिशियल मीटिंग में ब्लैक आउटफिट सबसे बेहतर लगता है।इसके अलावा आप पार्टी, में या डेट पर भी ब्लैक कलर चूज कर सकते हैं। ब्लैक कलर गर्मी और सर्दी दोनों में पहना जा सकता है।इस कलर के कपड़े किसी भी मौके पर पहन सकते हैं। ब्लैक कलर हमेशा ही सुंदर और सभ्य लगता है। पूरी दुनिया में काले रंग को संपूर्ण यानि पूरा समझा जाता है। ये किसी भी दूसरे रंग के साथ फब जाता है। किसी भी मौसम में ब्लैक कलर पहना जा सकता है। इस रंग की सबसे खास बात ये है कि इसका फैशन कभी आउट नहीं होता और इसे कभी भी किसी भी दूसरे कलर के साथ मैच किया जा सकता है।

ब्लैक कलर को कलर्स ऑफ किंग या‍नि रंगों का राजा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। ब्लैक कलर के आगे दूसरा कोई रंग नहीं टिक सकता है। अगर आपको लगता है कि ब्लैक सिर्फ एक कलर है तो आप गलत हैं।स्टाइलिंग में सिर्फ कपड़े ही नहीं आते हैं. एसेसरीज़ से भी आप अपने लुक में जान डाल सकते हैं। कपड़ों से मैच करती हुई एसेसरीज़ मिलना तो बहुत मुश्किल काम होता है

लेकिन ब्लैक एसेसरीज़ आप किसी भी रंग के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। आप चाहें तो खुद भी ट्राई कर सकते हैं कि किस तरह ब्लैक कलर आपकी पर्सनैलिटी को उभारता है। इन्हीं खूबियों के कारण ब्लैक कलर हर उम्र के लोगों के लिए बेस्ट रहता है। इस कलर को आप कभी भी किसी भी मौके पर पहन सकते हैं। इस तरह से हर रंग अपने आप में बहुत ज्यादा अलग और खूबसूरत दिखाई देता है।

 

Related Articles

Back to top button