राजनीतिराष्ट्रीय

पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. सिंह को मिलेगा इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

नईदिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह को वर्ष 2004 से 2014 तक भारत का महत्व बढ़ाने के लिए इस वर्ष का इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार दिया जाएगा। इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, डाॅ. मनमोहन सिंह को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाली अंतर्राष्ट्रीय कमेटी द्वारा पुरस्कार के लिए चुना गया है। डाॅ. सिंह एक कुशल राजनेता, अर्थशास्त्री हैं।पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. सिंह को मिलेगा इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

उन्होंने कई वर्षों तक भारत को रिज़र्व बैंक के गवर्नर रहते हुए कुशल अर्थ प्रबंधन दिया। वित्तमंत्री के तौर पर उनकी आर्थिक नीतियों और पंचवर्षीय कार्यक्रमों ने देश को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाया। इसके बाद वे यूपीए के कार्यकाल में प्रधानमंत्री रहे। प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने विदेशों में भारत को एक कुशल नेतृत्व प्रदान किया।

विश्वभर में उन्हें एक सौम्य नेता के तौर पर जाना गया। भले ही वे राजनीति में रहे हैं लेकिन राजनीतिक छींटाकशी से वे कोसों दूर रहे हैं। प्रतिद्वंदियों के प्रति उनके मन में सदैव आदर रहा है। गौरतलब हे कि डाॅ. सिंह को मिलने वाले इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में स्थापित किया गया था। वर्ष 1986 से यह पुरस्कार इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा निरस्त्रीकरण व विकास के लिए कार्य करने वालों को दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button