उत्तर प्रदेशराज्य

पूर्व भाजपा MLC डॉ वाई डी सिंह का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक…

पूर्व एमएलसी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डा वाई डी सिंह का शनिवार सुबह में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। डा.सिंह के निधन से पूर्वी उत्तर प्रदेश में उनके समर्थकों, शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर है। बेहद मिलनसार और धुन के पक्के डा वाई डी सिंह गरीबों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।

भाजपा से जुड़े होने के अलावा वह गोरक्षपीठ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबियों में से थे। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह में उन्हें हार्ट अटैक आया। जिससे उनकी मृत्यु हो गईl मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निधन पर गहरा शोक जताया।

Related Articles

Back to top button