Lifestyle News - जीवनशैली

पेट के लिए रामबाण है करी पत्ता, आयुर्वेद ने बताए ये फायदे

करी पत्ते का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में किया जाता है। यह खाने का स्वाद और खुशबू दोनों को बढ़ा देते हैं। करी पत्ते में मौजूद पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में करी पत्ते को पेट के रोगों के लिए रामबाण औषधि बताया है।

पाचन क्रिया सही रखे
करी पत्ते में कार्मिनेटिव गुण पाए जाते हैं, जो कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखते हैं। इससे पेट की समस्याओं में भी काफी आराम मिलता है। करी पत्ता ऐंटी बैक्टीरियल की तरह काम करता है जिसकी वजह से पेट की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

त्वचा संक्रमण में राहत
करी पत्ते में ऐंटीऑक्सिडेंट, ऐंटी बैक्टीरियल और ऐंटी फंगल गुण पाएं जाते हैं, जो त्वचा को कई तरह के इंफेक्शन से बचाए रखते हैं।

आंखों की रोशनी तेज करे
इसमें विटमिन ए पाया जाता है जो हमारी आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी से रतौंधी रोग हो जाता है जिससे आंखों की रोशनी भी कम हो जाती है। खाली पेट करी पत्ते का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

डायरिया से छुटकारा
करी पत्ते में मौजूद कार्गो जोल की वजह से इसमें एंटीबैक्टीरियल और सूजन को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। करी पत्ता पेट से संबंधित पित्त को दूर कर दस्त को सही करने का काम करता है। इसके सेवन के लिए कढ़ी पत्तों को पीसकर इसके रस को छाछ के साथ दिन में दो से तीन बार लेना है जिससे आपको जल्द दस्त में आराम मिल जाएगा।

बालों की ग्रोथ के लिए
करी पत्ते में मौजूद पोषक तत्व बालों को जल्दी सफेद नहीं होने देते और बालों का झड़ना भी कम करते हैं। यह डैंड्रफ जैसी समस्याओं में भी कारगर होता है।

वजन कम करने में
खाली पेट करी पत्ते खाने से वजन कम होता है। उसके लिए पानी में 10 से 20 करी पत्ते उबाल लें। इसके बाद इसमें नींबू और शहद को मिलाकर पी लें। अब रोजाना इसे खाली पेट पिएं।

Related Articles

Back to top button