अपराधराष्ट्रीय

प्यार में मिले धोखे से निराश एक महिला पर बदले की ऐसी सनक, बॉयफ्रेंड की कर दी हत्या

यूएई में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक महिला (30) ने न सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी बल्कि उसके शव के साथ पारंपरिक व्यंजन बनाकर पाकिस्तानी कामगारों को खिला दिया

दुबई: प्यार में मिले धोखे से निराश एक महिला पर बदले की ऐसी सनक चढ़ी कि उसने अपने बॉयफ्रेंड की न सिर्फ हत्या कर दी बल्कि उसके शव से पारंपरिक व्यंजन बना मजदूरों को खिला दिया। जो इस बात से बिल्कुल अंजान थे कि उन्हें जानवर का नहीं बल्कि इंसानी मांस खिलाया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोरक्को की रहने वाली यह महिला (30) सात साल से रिलेशनशिप में थी। उसके बॉयफ्रेंड ने उसे बताया था कि वह मोरक्को की ही दूसरी महिला से शादी करने जा रहा है। इस धोखे से नाराज होकर उसने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। बॉयफ्रेंड की उम्र 20-25 साल थी।

महिला ने उसके शव के कुछ हिस्से को पाकिस्तानी कामगारों को खिलाने के बाद बाकी का हिस्सा कुत्तों को खिला दिया। घटना कुछ महीने पुरानी है लेकिन यह प्रकाश में तब आया जब बॉयफ्रेंड का भाई उसकी तलाश में महिला के घर पहुंचा जिसने ब्लेंडर में इंसान का दांत देखा। जब बॉयफ्रेंड के भाई ने महिला से पूछा तो उसने उसके बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि, डीएनए में दांत बॉयफ्रेंड का निकला। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि एक दोस्त की मदद से उसने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button