फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में मिली जगह

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में प्रत्रा ठाकुर को भी शामिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक समिति में कुल 21 सदस्य हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इसका प्रमुख बनाया गया है। इसके साथ ही इस कमेटी में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला और एनसीपी प्रमुख शरद पवार शामिल हैं।

वहीं कांग्रेस ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कमेटी में शामिल करने का विरोध किया है। कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा ने इसकी निंदा की है, उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा अपने बयानों की वजह से विवादों में रही हैं। लोकसभा चुनाव और उसके बाद भी उनका नाम विवादों में रहा है।

Related Articles

Back to top button