Lucknow News लखनऊ

प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने किया सम्पर्क फॉर समर्थन


लखनऊ : संगठन नेतृत्व की योजनानुसार भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा चलाये जा रहे सम्पर्क फॉर अभियान के अन्तर्गत आज प्रदेश महामंत्री, विधायक पंकज सिंह ने सिटी मान्टेसरी स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी के स्टेशन रोड स्थित मुख्य शाखा पर, डा. पी.के. सेठ से बायोटेक पार्क कुर्सी रोड, रामकृष्ण मठ के स्वामी मुक्तीनाथानंद से, स्वामी विवेकानन्द हास्टिल में जाकर डा. आलोक धवन निदेशक आईटीआरसी से सम्पर्क किया। पंकज सिंह के साथ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं विधायक डा. नीरज बोरा ने केन्द्र सरकार की चार वर्ष के कार्यों की ‘साफ नियत सही विकास’ तथा प्रदेश सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ पुस्तिका भेंट कर चार वर्षों के कार्यों एवं प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यों पर चर्चा कर सुझावों का आमंत्रण मांगा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष विनायक पाण्डेय, पार्षद सुशील तिवारी पम्मी उपस्थित रहे। यह जानकारी महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने दी।

Related Articles

Back to top button