अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

प्रधानमंत्री मोदी तोक्यो पहुंचे, एबे से करेंगे शिखर वार्ता

modi in tokyoतोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्योतो शहर की यात्रा के कार्यक्रमों को पूरा कर मेजबान जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे के साथ शिखर वार्ता के लिए आज यहां पहुंचे। यहां तीन दिन के प्रवाह में वह द्विपक्षीय सुरक्षा व आर्थिक संबंधों को और मजबूती देने के लिए के लिए कल एबे के साथ विस्तार से वार्ता करेंगे और रणनीतिक एवं वैश्विक साझीदारी को आगे ले जाने के उपायों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के अपासी संबंध बहुत सदभावपूर्ण हैं। मोदी की इस यात्रा में एक बड़े एजेंडा के साथ आए हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस यात्रा से भारत जापान द्विपक्षीय संबंधों का एक नया अध्याय लिखा जाएगा और दोनों देशों की रणनीतिक व वैश्विक साझीदारी को एक नई ऊंचाई हासिल होगी। दोनों पक्षों के बीच रक्षा और असैन्य-परमाणु, ढांचागत विकास एवं दुर्लभ खनिजों के क्षेत्र में सहयोग इस वार्ता का शीर्ष एजेंडा रहने की संभावना है और इस दौरान रक्षा और असैन्य परमाणु क्षेत्रों में कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। इनमें एक समझौता दुर्लभ खनिजों के संयुक्त उत्पादन पर आधारित हो सकता है मोदी ने जापान यात्रा के लिए निकलने से पहले कहा था कि मैं अपने अच्छे मित्र प्रधानमंत्री शिंजो एबे के निमंत्रण पर भारत और जापान के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए जापान यात्रा को लेकर बहुत उत्सुक हूं। क्योतो में दो दिन के प्रवास के दौरान मोदी ने एक संधि की जिसके तहत उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी को जापानी शहर की साझीदारी में एक स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा। मोदी ने इस यात्रा के दूसरे दिन आज क्योतो में दो प्राचीन बौद्ध मंदिरों में प्रार्थना की और एक नोबेल पुरस्कार से सम्मानित चिकित्सा विज्ञानी और स्टेम सेल पर अनुसंधान करने वाले वैज्ञानिक से मुलाकात की और उससे सिकल सेल एनेमिया की बीमारी के इलाज की तलाश में मदद मांगी। मोदी पहले क्योतो के तोजी मंदिर गए। यह बौद्ध मंदिर भारत के त्रिदेव ब्रहमा, विष्णु, महेश के दर्शन से प्रेरित है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित कर रखा है। इस मंदिर के भ्रमण के समय शिंजो एबे भी मोदी के साथ थे। किंकाकुजी मंदिर में मोदी वहां उपस्थित पर्यटकों के बीच भी गए, कइयों से हाथ मिलया और एक बच्चे के साथ विनोद में उसका कान भी खींचा। उन्होंने कुछ लोगों के समूह के साथ फोटो भी खिंचवाई।

Related Articles

Back to top button