अजब-गजबलखनऊस्वास्थ्य

विजयश्री फ़ाउन्डेशन के प्रबंधक विशाल कि विशाल सेवा:अन्ना हज़ारे


लखनऊ: अन्ना हज़ारे  द्वारा विजयश्री फाउंडेशन (प्रसादम सेवा ) के प्रबंधक श्री विशाल सिंह को उनके सेवा, लगन, त्याग को सराहते हुए सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि विशाल  सिंह सन 2005 से लखनऊ शहर के विभिन्न अस्पतालों में निशक्त तीमारदारों हेतु निःशुल्क भोजन सेवा कार्यक्रम चला रहे हैं। वह 2015 से लखनऊ मेडिकल कॉलेज में प्रसादम सेवा के नाम से प्रतिदिन 250 निशक्त तीमारदारों को निःशुल्क भोजन सेवा कराते हैं। अब तक लगभग 4 लाख लोगों को वे भोजन करा चुके हैं और कैंसर जैसे असाध्य रोगों से पीड़ित बच्चों के मासूम चेहरों पर खुशी लाने हेतु सभी अस्पतालों में झूले व खिलौने लगवाकर समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर  रहे हैं।

Related Articles

Back to top button