Uncategorized

प्रिंसिपल से परेशान अध्यापकों ने किया प्रदर्शन

गुरुग्राम : साइबर सिटी की न्यू कॉलोनी स्थित देव समाज स्कूल फिर विवादों में आ गया है। इससे पहले भी छेड़छाड़ के मामले में विवादों में रहा था। गुरुवार को स्कूल के 80 अध्यापकों ने प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यापकों की एक ही मांग थी कि शारदा शर्मा प्रिंसिपल व मैनेजर संगीता शर्मा को हटाओ और बच्चों के भविष्य को बचाओ। यह नारेबाजी बच्चे नही बल्कि बच्चों को शिक्षा देने वाले अध्यापक कर रहे हैं। गुरुवार को फिर एक बार प्रिंसिपल और टीचर में आपसी झगड़ा हो गया। झगड़ा भी इतना बढ़ा कि अध्यापकों को बाहर आकर प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शन के बीच स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की छुट्टी कर दी। अध्यापकों ने तीन महीने से सेलरी नहीं मिलने और प्रताडि़त करने का भी आरोप लगाया है।

देव समाज स्कूल एक संस्था है, यहां पर कई बार विवाद हो चुका है लेकिन उसके बाबजूद संस्था द्वारा भी कोई कार्यवाही नही की गई। इस संस्था का मुख्यालय चंडीगढ़ में है। कुछ महीने पहले भी एक अध्यापक पर छेडख़ानी के आरोप लगे थे और मामला पुलिस तक पहुंच गया था। अबकी बार भी प्रिंसिपल व टीचरों का मामला गुरुग्राम पुलिस तक पहुंच गया है। हालांकि इन सबके बीच बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रही है। इस पूरे मामले पर अध्यापकों का कहना है कि प्रिंसिपल शारदा शर्मा व मैनेजर संगीता शर्मा रिटायरमेंट हो चुकी हैं। उसके बाबजूद भी प्रिंसीपल अपनी मनमानी कर रही है व पिछले तीन महीनों से हमे सैलरी भी नही मिल रही है। प्रिंसिपल व मैनेजर द्वारा हमें प्रताडि़त किया जा रहा है। प्रिंसिपल द्वारा टीचरों को जबरन स्कूल में बंदी बनाया गया और जान से मारने की धमकी भी दी।

Related Articles

Back to top button