अजब-गजब

प्रियंका का नया हेयरस्टाइल!

priyanka chopra_ newमुंबई : ज्यादातर लंबे बालों में नजर आने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने नया हेयरस्टाइल रखा है। इस बार उन्होंने छोटे बालों वाला हेयर स्टाइल रखा है। अपने बालों को छोटा कराने से पहले प्रियंका ने शनिवार को ट्वीट किया, ”कुछ स्वाभाविक काम करने का समय आ गया है। थोड़ा उत्साही महसूस कर रही हूं। मैं बाल कटवाने जा रही हूं।” उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अपने नए लुक की तस्वीर भी शेयर की। काली पोशाक और लाल होंटों वाली अपनी नई तस्वीर प्रियंका ने फेसबुक पर शेयर की। इसमें उनके बाल छोटे नजर आ रहे हैं। उनके प्रशंसकों ने प्रियंका के नए लुक को काफी पसंद किया। उन्होंने प्रियंका के नए हेयरस्टाइल को ‘सुंदर’ और ‘खूबसूरत’ बताया। प्रियंका ने फिल्म ‘अंजान अंजानी’ में कियारा की भूमिका के लिए भी बाल छोटे करवाए थे। एजेंसी

Related Articles

Back to top button