टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिलखनऊ

प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो, रॉबर्ट वाड्रा ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ : राजधानी में प्रियंका, राहुल और ज्योतिरादित्य के साथ रोड शो कर रही हैं। कांग्रेस की महासचिव बनने के बाद पहली बार प्रियंका गांधी लखनऊ दौरे पर हैं। यहां वह अगले तीन दिनों तक कांग्रेस के क्षेत्रीय नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव के लिए खाका तैयार करेंगी। प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के लिए बजाएंगे बिगुल, अगले तीन दिन तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। लखनऊ एयरपोर्ट से कांग्रेस कार्यालय तक होगा रोड शो, लखनऊ की सड़कें कांग्रेस के पोस्टर और होर्डिंग से पटी हैं। लखनऊ में प्रियंका, राहुल और ज्योतिरादित्य के साथ जिस बस से रोड शो करेंगी वह बेहद खास है। दरअसल, यही बस 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव के कैंपेन में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तेमाल की थी। उसके बाद वहां पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बस को काफी लकी माना जाता है। यह बुलेटप्रूफ है जिसमें एक हाइड्रॉलिक सीट है जो बस की छत से बाहर आ जाती है। यह पंजाब से लखनऊ शनिवार को ही लाई जा चुकी है। प्रियंका के रोड शो के लिए लखनऊ को होर्डिंगों, पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया गया है। इन होर्डिंग-बैनरों से प्रियंका के स्वागत से लेकर बीजेपी पर वार तक किया गया है। एक पोस्टर में तो प्रियंका गांधी को मां दुर्गा के रूप में दिखाया गया है। दूसरे पोस्टर्स में प्रियंका का जोरदार तरीके से वेलकम किया गया है। पोस्टर में लिखा हैं- ‘मां दुर्गा का रूप बहन प्रियंका जी।

प्रियंका के स्वागत के लिए यूपी कांग्रेस के नेताओं ने प्रियंका सेना भी बनाई है। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता पिंक टी-शर्ट और पैंट पहने दिख रहे हैं। इसमें प्रियंका गांधी की तस्वीर भी बनी है। सम के सिलचर से कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुष्मिता प्रियंका सेना के साथ नजर आ रही हैं। राजधानी लखनऊ में सोमवार को रोड शो के बाद कांग्रेस के पूर्वी यूपी मामले के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा और पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया अगले तीन दिन अपने-अपने क्षेत्रों के लोकसभा सीटों में चुनावी खाका खींचेंगे। बैठकें लोकसभा क्षेत्र के संगठन और नेताओं की होंगी। प्रियंका के हिस्से में जहां 42 लोकसभा क्षेत्र हैं, वहीं ज्योतिरादित्य के हिस्से में 38। हर लोकसभा क्षेत्र से तकरीबन 20 लोगों को बुलाया गया है। प्रियंका ने तीन दिनों तक हर रोज करीब 12 घंटे यूपी के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रतिनिधियों से मिलने का फैसला किया है। इसके अलावा प्रियंका के इस दौरे में रोड-शो और लखनऊ में एक सभा का भी कार्यक्रम है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 3 दिन के प्रवास में प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां अपने-अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्र के संगठन और वरिष्ठ नेताओं से एक-एक करके मुलाकात करेंगे।

Related Articles

Back to top button