मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा को इस खास अंग की वजह से छुटी 7 सुपरहिट फिल्में

बॉलीवुड जगत की बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो हाल के दिनों में उनकी बायोग्राफी प्रियंका चोपड़ा डी डार्क हॉर्स नामक किताब का विमोचन गया। आपको बता दें कि इस किताब को भारती एस. प्रधान के द्वारा लिखा गया है। जो कि भारत की एक जानी मानी कॉलमनिस्ट है। आपको बता दें कि इस किताब के जरिए भारती ने प्रियंका को चोपड़ा की जिंदगी के हर एक पहलू के ऊपर प्रकाश डालने की हर संभव कोशिश की है। भारती के द्वारा लिखी गई किताब में प्रियंका की शरीर के उस अंग के बारे में भी वर्णन किया गया है जिसने प्रियंका की पर्दे पर आने वाली कई फिल्मों को उनसे छीन लिया। तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

भारती एस. प्रधान के द्वारा ऐसा बताया गया है कि जिस वक्त प्रियंका चोपड़ा ने 18 साल की उम्र में एक प्रतियोगिता को जीता था। उसी दौरान उन्हें एक फिल्म में बॉबी देओल के ऑपोजिट किरदार निभाने का मौका मिला। आपको बता दें कि उस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर के द्वारा किया जा रहा था। परंतु ऐसा बताया जाता है कि जिस वक्त उस फिल्म की शूटिंग हो रही थी। उस दौरान प्रियंका चोपड़ा की नाक की वजह से बॉबी देओल उनके साथ काम करने में कंफर्टेबल महसूस नहीं कर रहे थे। कंफर्टेबल महसूस करने की वजह से वह इस फिल्म से अलग हो गए और प्रियंका चोपड़ा के हाथ में आई उनकी पहली फिल्म भी उनके हाथ से निकल गई। उस वक्त प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाक की सर्जरी करवाई थी परंतु सर्जरी के कामयाब ना होने की वजह से उनके नाक की हड्डी खराब हो गई थी।

नाक की हड्डी के खराब हो जाने की वजह से जब उनकी दूसरी फिल्म की शूटिंग के पहले उस फिल्म के डायरेक्टर और मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका के पास गये तो वह उन्हें देखकर हैरान रह गए थे। उन्होंने प्रियंका से कई सारे सवाल भी किया जिसके बाद प्रियंका ने उसे नाक के ठीक होने के लिए 1 महीने का वक्त मांगा था। परंतु 1 महीने बीत जाने के बावजूद उनका नाक ठीक नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट के द्वारा कही गई बातों के ऊपर गौर करते हुए 7 से 8 महीने तक फिल्मों की इस रंगीन दुनिया से दूर चली गई थी।

आपको बता दें कि जब प्रियंका एक बार फिर से 7-8 महीने के बाद वापस आई तो उन्होंने अनिल शर्मा के साथ द हीरो लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई नामक फिल्म साइन की। परंतु इस फिल्म में भी उन्हें अपनी नाक की वजह से आप ही कुछ सहना पड़ा। ऐसा बताया जाता है कि जब इस फिल्म के निर्माता की नजरें उनके नाक के ऊपर गई तो वह भड़क उठे थे जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म को ना करने में ही भलाई समझी।

एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर मिलने के बावजूद नाक की वजह से काम ना कर पाने को लेकर जब प्रियंका काफी ज्यादा उदास रहने लगी तो उनकी मां से बिल्कुल भी रहा नहीं गया। जिसके बाद उन्होंने निर्देशक अनिल से विनती की कि उनकी बेटी की हाथों से पहले ही कई सारी फिल्में निकल चुकी है इसलिए अगर यह फिल्म भी उनके हाथों से निकल गई तो ऐसे में वह अपने घर वापस चली जाएगी।

उनकी मां के द्वारा कही गई इस बात को सुनने के बाद निर्माता अनिल शर्मा का दिल पसीज गया और उन्होंने उस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को सेकंड लीड अभिनेत्री के तौर पर चुन लिया। इन सभी बातों का जिक्र प्रियंका चोपड़ा के ऊपर लिखी गई उस किताब में किया गया है। उनके ऊपर लिखी गई इस किताब को पढ़ने के बाद आप को यह बात मालूम पड़ जाएगी कि आखिर प्रियंका चोपड़ा को कामयाबी के शिखर पर पहुंचने के लिए कितने ज्यादा संघर्ष करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button