अजब-गजब

प्रियंका से रोमांस करेंगे सैफ अली खान

priyanka choparaमुंबई। बॉलीवुड के छोटे नवाब अब सिल्वर स्क्रीन पर देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक प्रभुदेवा इन दिनों अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर ‘एक्शन जैकसन’ नामक एक फिल्म बना रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म के बाद प्रभुदेवा एक एक्शन फिल्म बनाने जा रहे है जिसमें सैफ अली खान की मुख्य भूमिका होगी। चर्चा है कि इस फिल्म के लिये प्रभुदेवा, सैफ के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा का चयन करना चाहते हैं। यह पहला अवसर होगा जब प्रियंका चोपड़ा, सैफ के अपोजिट किसी फिल्म में नजर आयेगी। हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है। इसके अलावा एक प्रोडक्शन कंपनी भी सैफ और प्रियंका को लेकर फिल्म बनाने की प्लैनिंग कर रही हैं। एजेंसी

Related Articles

Back to top button