मनोरंजन

प्रिया प्रकाश वारियर बनीं गूगल की मोस्ट पॉपुलर पर्सनालिटी, सनी लियोन रह गईं पीछे

नई दिल्ली : अभिनेत्री सनी लियोनी अपनी हॉट और सेक्सी फोटो के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती है। वहीं मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर भी अपनी खूबसूरत फोटो के लिए फैन्स के बीच पॉप्युलर है, लेकिन इस बार प्रिया प्रकाश वारियर सबसे ज्यादा चर्चा में है। गूगल इंडिया की साल 2018 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब्रिटी लिस्ट में सनी लियोनी को पीछे छोड़ प्रिया प्रकाश वारियर आगे निकल गई है। साल 2018 की शुरूआत में अपनी मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर के वायरल वीडियो ने उन्हें रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बना दिया। अपनी आंखों के एक इशारे से इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर फिर से सुर्खियों में है। बॉलीवुड की सेक्सी और हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी को प्रिया प्रकाश वारियर ने पीछे छोड़ दिया है। सेक्सी और हॉट फोटो के मामले में नहीं बल्कि साल 2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में।

गूगल इंडिया ने हाल ही में इंडिया की साल 2018 में मोस्ट सर्च सिलेब्रिटीज लिस्ट शेयर की है और इस लिस्ट में प्रिया प्रकाश वारियर का नाम शामिल हो गया है। भले ही सनी लियोनी के चाहने वालों की कमी नहीं, हो लेकिन साल 2018 में सबसे ज्यादा तो प्रिया प्रकाश वारियर ही चर्चा में रही है। मलयाली फिल्म ओरु अडार लव से फिल्मों में डेब्यू कर चुकी प्रिया प्रकाश वारियर एक वीडियो ने उन्हें रातोंरात शोहरत दिलवा दी। करोड़ों लोग उनके इस वीडियो के दीवाने हो गए जिसके बाद हर जगह सिर्फ प्रिया प्रकाश वारियर ही छाई रही। अपनी क्यूट और सेक्सी फोटो शेयर कर प्रिया प्रकाश वारियर आज भी फैन्स के बीच अपनी पॉप्युलारिटी बटोरने में कामयाब हो रही है। लेकिन बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी की सेक्सी और हॉट फोटो के आगे उन्हें पसंद करने वालों की लिस्ट लंबी हो गई है। सनी लियोनी फिलहाल अपने रियलिटी शो और अपने आइटम सॉन्गस में बिजी हैं।

Related Articles

Back to top button