अजब-गजब

प्रेमिका को भगाकर रोज करता रहा मस्ती, फिर एक दिन बैग से निकली ये चीज तो उडे लडकी के होश

गोरखपुर। पुलिस ने 14 जून को घर से भागकर चेन्नई जा रहे एक प्रेमी कपल को पकड़ा है। यह मामला तब और सनसनीखेज हो गया, जब पुलिस को प्रेमी की तलाशी के दौरान उसका आधार कार्ड मिला। कार्ड में लड़के का नाम पढ़कर लड़की के होश उड़ गए। लड़के ने अपना गलत धर्म बताकर लड़की को फंसाया था। लड़की ने प्रेमी के ऊपर रेप का मामला दर्ज कराया है। मामला गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, प्रेमी की पहचान तरकुलहा गांव के रहने वाले अमीन उल हक (22) के रूप में हुई। उसने पिपराइच की रहने वाली लड़की को अपना नाम सोनू विश्वकर्मा बताया था।प्रेमिका को भगाकर रोज करता रहा मस्ती, फिर एक दिन बैग से निकली ये चीज तो उडे लडकी के होश

अमीन चेन्नई में काम करता है। वो कुछ दिन पहले ही अपने गांव आया था। अमीन 16 साल की नाबालिग को शादी का वादा करके चेन्नई ले जा रहा था, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी पीके सिंह ने बताया, रात को गश्त के दौरान उनकी नजर कपल पर पड़ी। पूछा तो अमीन ने लड़की को बहन बताया। उसने कहा कि वो बहन का इलाज कराने चेन्नई जा रहा है। पुलिस को उसके बैग से आधार कार्ड मिला। कार्ड पर उसका नाम अमीन उल हक पुत्र अफलातून लिखा था। लड़की अब तक उसे सोनू ही समझती आ रही थी। जब उसे उसका असली नाम पता चला तो वो रोने लगी।

उसने प्रेमी को चप्पलों से पीटा और उसके बाद थाने जाकर लड़के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया। लड़की ने बताया, एक मिस्ड कॉल के बाद दोनों की पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों मिलने लगे। दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन भी बने। लेकिन उसे प्रेमी की असलियत नहीं पता थी। लड़की ने कहा कि यह आतंकवादी भी हो सकता था। जानबूझकर उसे फंसाया, लेकिन पुलिस ने उसकी जिंदगी बचा ली।

Related Articles

Back to top button