मनोरंजन

फिल्म ‘निकम्मा’ का फर्स्ट लुक रिलीज़, डेब्यू कर रही हैं शर्ली सेतिया

मुम्बई : एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आएंगे। फिल्म ‘निकम्मा’ को शब्बीर खान डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म से शर्ली सेतिया बॉलिवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म 2020 में रिलीज होगी। शिर्ले सेतिया एक सिंगर और मशहूर सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। फिल्म ‘निकम्मा का पहला पोस्टर आउट हुआ है। फिल्म का प्रोडक्शन सोनी पिक्चर्स के बैनर तले होगा। पोस्टर में दोनों काफी हॉट दिख रहे हैं। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर अभिमन्यु के दूसरी फिल्म की जानकारी दी है। शब्बीर खान इससे पहले फिल्म हीरोपंती और बागी का भी निर्देशन कर चुके हैं।

अभिमन्यु ने फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता है से बतौर एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शर्ली सेतिया अपनी हॉट हॉट अदाओं के लिए काफी फेमस हैं। शर्ली सेतिया सोशल मीडिया के साथ-साथ टिक टॉक पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जानीमानी यूट्यूब सिंगर शर्ली ने सोशल म‍ीडिया पर धमाल मचा रखी है। शर्ली का जन्‍म 2 जुलाई 1993 में दमन में हुआ। वह न्‍यूजीलैंड के ऑकलैंड में पली-बढ़ी है। अभिमन्यु ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले बतौर सहायक निर्देशक फिल्म दम मारो दम और नौटंकी साला में काम किया।

Related Articles

Back to top button