मनोरंजन

‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ में दिखेंगी प्रिया मिश्रा

जमशेदपुर : बॉलीवुड में जमशेदपुर का मजबूत दखल है। अब इस शहर की एक और बिटिया का दमखम बॉलीवुड में दिखने ही वाला है। शहर में पली, बढ़ी और पढ़ी प्रिया मिश्रा के सहायक निर्देशन में बनी फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ 19 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है। इस फिल्म में प्रिया ने अभिनय भी किया है। सिने जगत में तेजी से उभरते कलाकारों में शहर की प्रिया मिश्रा फिल्म फैमिली ऑफ ठाकुरगंज के अलावा कौन तेरा, कौन मेरा में मुख्य किरदार में थी। अभिनय के अलावा उन्होंने शॉट फिल्म बदतमीज दिल, द लास्ट चाइल्डहुड (बतौर निर्माता) और जिंदगी बिखरे सपने और ओरियो लेमन विज्ञापन में सहायक निदेशक की भूमिका निभाई है। प्रिया अब वेब सीरीज के लिए भी काम कर रही है। 19 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म फैमिली ऑफ ठाकुरगंज में उन्होंने सहायक निदेशक के साथ छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रिया मिश्रा ने बताया कि बॉलीवुड में उन्हें लंबा सफर तय करना है। इसके लिए अभिनय के साथ लेखन और निदेशन के क्षेत्र में भी काम कर रही है। कुछ साथियों के साथ मिलकर प्रिया ने ‘जीरो फिल्म एंटरटेनमेंट’ नाक की कंपनी बनाई है। इसी के माध्यम से विज्ञापन फिल्मों के साथ शॉट फिल्म और लेखन के क्षेत्र में काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उनके हर काम में परिवार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। माता-पिता ने उनके हर काम का समर्थन और सहयोग किया। प्रिया की पढ़ाई शहर में ही हुई। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा इंकैब केरला पब्लिक स्कूल से की। उसने मैट्रिक की परीक्षा 2008 में पास की। इसके बाद एबीएम कालेज से कॉमर्स से स्नातक की शिक्षा पूरी की। इस दौरान वर्ष 2013 में प्रिया को मिस झारखंड चुना गया। इसके बाद प्रिया अभिनय के क्षेत्र में किस्मत आजमाने मुंबई चली गई। मां टीचर, पिता एलआइसी एजेंट मुंबई में अभिनय के क्षेत्र के तरक्की की सीढ़ी चढ़ रही शहर की बेटी प्रिया मिश्रा के पिता बिपिन मिश्रा एलआइसी एजेंट हैं, जबकि उनकी मां विद्या मिश्रा निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।

Related Articles

Back to top button