Lucknow News लखनऊउत्तर प्रदेश

फैशन शो प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस की कक्षा-1 की प्रतिभाशाली छात्रा तान्या श्रीवास्तव ने फैशन शो प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार, समूह नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार एवं सेमी क्लासिकल व लोकनृत्य प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ये प्रतियोगिताएं उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के तत्वावधान में आयोजित की गई। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा व हुनर का प्रदर्शन किया, जिसमें सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा के शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिया कि वह निकट भविष्य में देश का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित करने को तत्पर है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button