अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

फ्रांस, भारत का महत्वपूर्ण सामरिक सहयोगी : राजनाथ

पेरिस : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि फ्रांस, भारत का महत्वपूर्ण सामरिक सहयोगी है और दोनों देशों के बीच विशेष संबंध औपचारिकताओं से परे हैं। सिंह ने दो दिनों की फ्रांस यात्रा पर आज यहां पहुंचने पर ट्वीट किया कि फ्रांस आकर प्रसन्नता महसूस हो रही है। यह महान देश भारत का महत्वपूर्ण सामरिक सहयोगी है और हमारे विशेष संबंध औचारिकता के बंधन से परे हैं।

सिंह अपनी यात्रा के दौरान राफेल विमानों की पहली खेप हासिल करेंगे। वह फ्रांस के मेरिगनाक में एक समारोह के दौरान राफेल विमानों की खेप प्राप्त करेंगे। इस दौरान फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लारेंस पर्ली भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह फ्रांस के रक्षा मंत्री के साथ सालाना रक्षा वार्ता में भी हिस्सा लेंगे। फ्रांस यात्रा के दौरान श्री सिंह राफेल से भी उड़ान भरेंगे। रक्षा मंत्री नौ अक्टूबर को फ्रांस के रक्षा उद्योग के अधिकारियों को भी संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button