स्पोर्ट्स

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह 16़ दिसम्बर को एक्सीलिया स्कूल में एथलेटिक्स ट्रैक व मैदान का करेंगे लोकार्पण

लखनऊ : फ्लाइंग सिख के नाम से प्रसिद्ध दिग्गज पद्मश्री एथलीट मिल्खा सिंह 16 दिसम्बर को शहर के मेहमान होंगे। मिल्खा सिंह इस दिन शहीद पथ स्थित एक्सीलिया स्कूल में नवनिर्मित एथलेटिकस ट्रैक व खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे। मिल्खा सिंह इसी के साथ स्कूल के कला व क्राफ्ट प्रदर्शनी उत्सव का भी उद्घाटन करेंगे। नवनिर्मित ट्रैक व मैदान का नामकरण भी मिल्खा सिंह के नाम पर होगा। एक्सीलिया स्कूल के जनरल मैनेजर शेखर वार्ष्णेय ने बताया कि मिल्खा सिंह ने इस नवनिर्मिग एथलेटिक्स ट्रैक व खेल मैदान का नामकरण मिल्खा सिंह मैदान करने पर अपनी सहमति जता दी है। उन्होंने बताया कि एक्सीलिया स्कूल उन चुनिंदा उभरते हुए स्कूलों में से एक है जहां पढ़ाई के साथ खेल का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। हम अपने यहां छात्र-छात्रा खेल में और बेहतर प्रदर्शन कर सके। इसके लिए हमने अपने स्कूल में यह खेल मैदान तैयार किया है। हमें खुशी है कि इस अवसर पर मिल्खा सिंह ने उपस्थित होने की सहमति दे दी है जो आज के छात्र-छात्राओं व उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए एक रोल मॉडल है। मिल्खा सिंह सुबह 10.30 बजे इस मैदान का उद्घाटन करेंगे।

Related Articles

Back to top button