National News - राष्ट्रीयफीचर्ड

बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में शुरू हुआ भारत-सिंगापुर की नौसेनाओं के बीच अभ्यास

भारत और सिंगापुर की नौसेनाओं ने शनिवार को संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया। बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर शुरू हुआ यह सैन्य अभ्यास 12 दिन तक चलेगा। इस सैन्य अभ्यास का मकसद समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत बनाना है।

बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में शुरू हुआ भारत-सिंगापुर की नौसेनाओं के बीच अभ्यास

अभ्यास में भारतीय नौसेना की रणविजय, सतपुरा, श्यादरी, शक्ति, किर्च, सुमेधा और सुकन्या जैसे जहाज हिस्सा ले रहें। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने बताया कि भारत और सिंगापुर की नौसेनाओं के बीच हो शुरू हुआ सैन्य अभ्यास अभूतपूर्व है। देनों देशों की नौसेनाएं 1994 से संयुक्त अभ्यास में भाग ले रही हैं। हाल के कुछ वर्षों में भारत और सिंगापुर के रिश्तों में काफी गर्माहट आई है।

Related Articles

Back to top button