राष्ट्रीय

बंगाल में ममता बनर्जी का जादू बरकरार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में नगरपालिका के सातों निकायों में हुए चनाव के परिणाम आज घोषित किए गए। इन निकायों की अधिकतर सीटों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी ने भारी जीत हासिल की है। पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में नगरपालिका के सात निकायों की सीटों पर चुनाव लड़ा। आज घोषित चुनाव परिणामों में पार्टी ने सभी सातों निकायों में भारी विजय हासिल की। मतदान की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे शुरू की गई। नादियों में कूपर्स कैंप नगरपालिका की सभी 12 सीटों पर पार्टी ने जीत हासिल की। नालहाटी (बीरभूम) की 16 सीटों में से 14 सीटों के परिणाम पार्टी के पक्ष में रहे, शेष दो सीटों में से एक सीट फारवर्ड ब्लॉक और एक निदलीय उम्मीदवार के पक्ष गई।पार्टी ने दक्षिण दिनाजपुर में बुनिआदपर नगरपालिका की 14 सीटों में से 13 सीटेें जीतीं और एक भाजपा के पक्ष में गई।

इसके अलावा सत्तारूढ़ पार्टी ने दुर्गापुर और पंसकुरा के क्रमश: 43 और 18 सदस्यीय बोर्ड में भी भारी जीत हासिल की है। तृणमूल ने हल्दिया निकास की 29 सीटों में से 23 सीटों पर और दुर्गापुरी की 16 सीटों में से 12 सीटों पर विजय हासिल की है जिसमें से भाजपा ने मात्र चार सीटें जीती हैं। सुश्री बनर्जी ने लोगों को पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने और उन्हें विजयी बनाने पर बधाई दी है और कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है।

Related Articles

Back to top button