अजब-गजब

बंदर को निगलते समय अजगर की गयी जान

जयपुर : राजस्थान में एक विशालकाय अजगर को बंदर का शिकार भारी पड़ गया। अजगर को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। बंदर को निगलने के चक्कर में अजगर का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो अजगर मृत पड़ा हुआ था। टीम ने उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे दफना दिया। अजगर की मौत दम घुटने से हुई क्षेत्रीय वन अधिकारी महेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि माउंट आबू के हेटम जी गांव में खाली पड़े भूखंड में एक विशालकाय अजगर के पड़े होने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां पर एक अजगर पड़ा मिला। जांच में पाया गया कि बंदर को निगलने की कोशिश में अजगर की जान चली गई। साथ ही अजगर कि चपेट में आने से बंदर की भी मौत हो गई। वन अधिकारी महेंद्र कुमार के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि अजगर की मौत दम घुटने से हुई है।

Related Articles

Back to top button