अपराधलखनऊ

बदमाशों ने मंदिर के पुजारी को भी नहीं बक्श मारी गोली, एफआईआर दर्ज

बदमाशों न काफी ज्यादा दहशत फैला रखी है, जिसकी वजह से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। आयेदिन नई-नई घटनाएं सामने आ रहीं हैं। राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के माँ चंद्रिका देवी मार्ग पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक मंदिर के पुजारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से पुजारी लहूलुहान होकर गिर गया। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा और डर के मारे लोग भाग खड़े हुए। मौके का फायदा उठाकर बदमाश भाग गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के हाथपांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुजारी को गंभीर हालत में सौ सैया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए पुजारी को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां पुजारी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पुजारी के पुत्र की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, घटना बीकेटी थाना क्षेत्र के जीसीआरजी कॉलेज के पास की है। यहां अज्ञात बाइक सवारों ने महंत अजय शुक्ला को गोली मार दी। गोली लगते ही अजय गिर गए। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई और लोग भाग खड़े हुए। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि अजय अलीगंज में हनुमान मंदिर के पुजारी हैं। पुजारी के पुत्र ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। वहीं कॉलेज के पास हुई इस तरह की घटना से छात्रों के भीतर भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button