BREAKING NEWSInternational News - अन्तर्राष्ट्रीयTOP NEWS

बर्फीला तूफ़ान से नेपाल में 9 पर्वतारोहियों की मौत

नेपाल के माउंट गुरजा पर पर्वतारोहियों के शिविर के बर्फीली आंधी की चपेट में आ जाने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है। अभियान के आयोजक ने शनिवार को यह जानकारी दी। ट्रेकिंग कैंप नेपाल के प्रबंध निदेशक वांगचू शेरपा ने बताया कि शुक्रवार शाम में पश्चिमी नेपाल में माउंट धौलागिरी में दक्षिण में 3,500 मीटर की एक ऊंचाई पर आधार शिविर में मौजूद पर्वतारोही बर्फीली आंधी में दफन हो गये।
काठमांडू: नेपाल के गुरजा हिमालय पर्वत पर गए पांच दक्षिण कोरियाई पर्वतारोही और चार नेपाली गाइड की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक भारी तूफान के आने के बाद से सभी से संपर्क टूट गया था। राहत और बचाव दलों को उनकी तलाश के लिए लगाया गया, जिसके बाद सभी के शवों को बरामद कर लिया गया है। शेरपा ने बताया कि घटना में टीम लीडर किम चांग हो सहित पांच दक्षिण कोरियाई पर्वतारोही और उनके नेपाली सहयोगी कर्मचारी की घटना में मौत हो गई। वे सात अक्टूबर को गुरजा गांव से पर्वत पर चढ़ाई के लिए गये थे। उन्होंने बताया कि जिस समय पर्वतारोही आगे की चढ़ाई के लिए मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे थे उसी समय 3,500 मीटर की ऊंचाई पर भीषण बर्फीली आंधी के बाद हुए भूस्खलन में आधार शिविर दफन हो गया। शनिवार की सुबह बचाव कार्य के लिये एक हेलीकॉप्टर को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। पश्चिम नेपाल स्थित माउन्ट गुरजा पर्वत की ऊंचाई 7,193 मीटर है। नेपाल के गुरजा हिमालय पर्वत पर शुक्रवार को भारी तूफान आया था। जिस समय यह तूफान आया उस वक्त पहाड़ पर पांच दक्षिण कोरियाई पर्वतारोही ओर चार नेपाली गाइड मौजूद थे। नेपाल पुलिस के मुताबिक पहाड़ों पर गए पर्वतारोहियों से संपर्क टूट गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राहत और बचाव दलों को लगाया गया। जांच के बाद सभी पर्वतारोहियों के शवों को बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button