पर्यटन

बर्फ से ढके बड़े- बड़े पहाड़ और वादियां देखनी है तो जाये गुलमर्ग…

कश्मीर की वादियों के बीच गुलमर्ग का नाम सुनते ही सफेद बर्फ से ढके पहाड़ और नीला आसमान दिखाई देने लगता है। डंडी के सहारे बर्फ पर फिसलना,बर्फ के गोले बना कर फेंकना,और शाम को सिगड़ी के पास बैठकर आग सेकना बहुत ही अच्छा लगता है।आइये जानते हैं गुलमर्ग के बारे में। गुलमर्ग पहुचने के रास्ते में एक सनसेट पॉइंट है, बर्फ पर सूरज की रोशनी पड़ते हुए बहुत ही सुंदर लगता है।

केबल कार की सवारी

स्थानीय भाषा में केबल कार को गंडोला कहा जाता है। यहां की केबल कार दुनिया की सबसे ऊँचाई पर स्थित केबल कार में से एक है। इसमें बैठकर आप 7000 से 14000 फ़ीट की ऊंचाई से गुलमर्ग के शानदार नजारे निहार सकते हैं।इस केबल कार से आप अपरवाट पर्वत तक पहुंच जाएंगे। केबल कार के पिकअप पॉइंट के सामने ही हरमुख पर्वत है,कहा जाता है कि यह भगवान शिव का निवास स्थल है।

– यदि आप एडवेंचर में ययक़ीन रखते है तो आप यहां स्कीइंग भी कर सकते हैं।यहां स्कीइंग के लिए गाइड भी उपलब्ध हैं

– अगर आप गुलमर्ग आये हैं तो कश्मीरी व्यंजन वजवान का स्वाद लेना न भूलें। वजवान खाने की पूरी थाली होती है जो मुख्यतया मांसाहारी होती है।इसमें अखरोट की चटनी और कमल से बना व्यंजन शामिल होता है

महारानी जी मंदिर

इस मंदिर को राजकुमारी मोहिनी बाई ने 1915 में बनवाया था। इसे रानीजी मंदिर के नाम से भी जानते हैं।

सेंट मेरी चर्च

यह लगभग डेढ सौ साल पुराना चर्च है।चर्च के पास ही एक झील बहती है।

हरीसिंह पैलेस

एक छोटी पहाडी पर महाराज हरिसिंह का महल है।

अलपथर झील

यह झील केवल गर्मियों में ही देखी जा सकती है क्योंकि यह हर समय बर्फ से ढकी रहती है।फोटोग्राफी के लिए यह शानदार जगह है।निंगल नाला यहां का वातावरण बहुत ही शांत रहता है आप यहां कुछ देर बैठ सकते हैं

खिलनमार्ग

यह गुलमर्ग बस स्टैंड से लगभग 6 किलोमीटर दूर बहुत ही सुंदर जगह है।

Related Articles

Back to top button