अजब-गजब

बर्फ हटी तो वैज्ञानिकों को मिली एक ऐसी चीज, जिसे देखकर सब रह गए हैरान…

साइबेरिया के याकुत्सक में बर्फ हटने के बाद रूस के वैज्ञानिकों को जो देखने को मिला शायद उनको उसकी उम्मीद नहीं थी। बर्फ हटने के बाद वैज्ञानिकों को एक प्यारा सा जीव मिला। इस जीव का शरीर पूरी तरह से संरक्षित था। इसके बाल, दांत और नाक पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

रूसी वैज्ञानिकों ने जब डीएनए टेस्ट के जरिए इसकी कार्बन डेटिंग कराई तो पता चला कि यह जिव करीब 18000 साल से बर्फ के नीचे दबा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि शायद ये कुत्ते का बच्चा है और जब यह बर्फ में दबा तब इसकी उम्र मात्र दो महीने थी। ऐसा भी हो सकता है कि यह कुत्ते और भेड़िये के बीच की कोई प्रजाति हो। वैज्ञानिकों ने इसका नाम डोगोर रखा है। याकुतियन भाषा में डोगोर का मतलब होता है दोस्त। यह नाम रूसी वैज्ञानिकों ने रखा है। जांच में पता चला कि यह एक नर है।

अब सवाल उठता है कि 18000 साल बीत जाने के बावजूद कैसे इस जीव के बाल, दांत और नाक सुरक्षित हैं। इस पर वैज्ञानिकों का कहना है कि परमाफ्रॉस्ट कंडीशन में होने की वजह से इसका शरीर इतना सुरक्षित बच पाया। जब कोई जीव-जंतु दो साल से ज्यादा समय के लिए जीरो डिग्री तापमान से नीचे रहता है तो उसे परमाफ्रॉस्ट कहते हैं।

Related Articles

Back to top button